दिनेश साहू ✍️
*स्कूली विद्यार्थियों के बीच पहुँच कर पुलिस ने चलाया नशा के विरुद्ध अभियान, अपराध रोकथाम के लिए भी किया जागरुक ।
।*
*लखनपुरी/चारामा* – शासन द्वारा तंबाकू निषेध, नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को श्री शलभ कुमार सिन्हा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशन व श्री अविनाश सिंह ठाकुर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कानापोड़ लखनपुरी में तंबाकू प्रतिषेध व नशा के विरूद्ध अभियान, *अभिव्यक्ति ऐप नारी के सम्मान की* तथा अपराध रोकथाम की जानकारी प्राचार्य श्री ठाकुर व उपस्थित स्टाफ के समक्ष 250 बच्चों को तंबाकू प्रतिषेध नोडल अधिकारी (डी.सी.बी.) श्री दयालु राम साहू व स्टॉफ सुनील राजपूत, अरविंद राठौर द्वारा नशा गांजा, शराब, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, गुटखा से होने वाले दुष्प्रभाव से घर परिवार समाज को होने वाली आर्थिक, शारीरिक, मानसिक व सामाजिक रुप से समाज में उत्पन्न होने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जानकारी देकर नशा मुक्त स्वस्थ परिवार व समाज का निर्माण करने की विस्तृत जानकारी दिया गया व महिला ऐप के माध्यम से महिलाओं पर होने वाली अपराध के संबंध में पुलिस थाना जाए बगैर पुलिस से सहायता प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दिया गया। उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टाफ द्वारा उक्त जानकारी देने के लिए शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया।

