सी एम राईस विद्यालय में वार्षिक सरस्वती पूजन के बाद 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

** सी एम राईस विद्यालय में वार्षिक सरस्वती पूजन के बाद 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह शिक्षक को दी गई भावभीनी विदाई

भरत भारद्वाज ✍️

करकेली,, स्थानीय सीएम राइस विद्यालय में सरस्वती पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ विद्यालय के समस्त छात्र वार्षिक सरस्वती पूजन में भाग लेकर श्रद्धा भाव से पूजन किया गया वहीं पर 12वीं के छात्रों को विदाई दी गई विद्यालय में पदस्थ विनयक तिवारी शिक्षक जो यहां से उनका स्थानांतरण चंदिया शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के रूप में पदस्थ हो चुके हैं उनका भी आज सरस्वती पूजन के दौरान विदाई समारोह में साल श्रीफल से उन्हें सम्मानित कर विदाई दी गई विद्यालय प्रबंधक डॉ ऐ पी सिंह ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है सरस्वती पूजन के साथ 12वीं के छात्रों का विदाई समारोह और हमारे यहां उपप्राचार्य के रूप में पदस्थ विनय तिवारी शिक्षक थे उनका स्थानांतरण यहां से चंदिया बालक शासकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय के लिए कर दिया गया है अपने कार्यकाल के दौरान इस विद्यालय को सहयोग देने में कदापि पीछे नहीं हटे और सदैव अपनी लगन मेहनत से छात्रों की शिक्षा दीक्षा विद्यालय व्यवस्था में अपना भरपूर सहयोग देते रहें जिसका पूरा विद्यालय आभारी है इस अवसर पर पूजन के बाद सभी छात्रों क सुरुचि मध्यान भोजन कराया गया इस अवसर पर उपप्राचार्य अवध नारायण त्रिपाठी, शंकर सिंह , हरिओम सिंह रघुवंशी, संदीप कुमार असाटी, देवेंद्र कुमार पनिका , दयाराम सिंह, पुनीत द्विवेदी, वैभव ,रविंद्र नाथ दुबे, मुकेश कुमार महोबिया आदि अभिभावक और छात्र छात्रा गण कार्यक्रम के दौरान रहे उपस्थित

Express MPCG