*योग प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह

*योग प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

*दुर्गुकोंदल /

← Back

Thank you for your response. ✨

2023 विकासखंड दुर्गुकोंडल अंतर्गतआयुष हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर कोदापाखा द्वारा आयोजित ग्राम वाटिन टोला में 24/01/2023से प्रारम्भ पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का समापन में आज योग शिक्षक शिवप्रसाद बघेल द्वारा योग के विभिन्न आसान सूर्य नमस्कार, मरकान, शलभासन, भुंजगासन, हलासन, नौकासन, प्राणयाम, कपाल भाती, अनुलोम ,विलोम ,भ्रामरी, ध्यान शांति पाठ, आदि का योगाभ्यास कराया, योग के महत्व की जानकारी दी गई, योग से मनुष्य का शरीर के संपूर्ण विकास के साथ मन बुद्धि विकसित होती है अनेक रोगों तथा मौसमी बीमारी जैसे वायरल, फीवर, उदर रोग एवं अनेक समस्याओं से बचा जा सकता है। रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और लंबे समय तक स्वास्थ्य रहकर जीवन का आनंद प्राप्त किया जा सकता है। योग शिविर में प्रतिदिन रोग निदान एवं आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का भी संचालन किया गया। जिसमें मरीजो का परीक्षण कर निशुल्क औषधि प्रदान कर योग शिविर में आए सभी लोगों को प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में सरपंच सरिता मतलाम, एवं ग्राम पंचायत पाउर खेड़ा के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा इस अवसर पर वार्ड पंच तुलसी मतलाम, सीता उसेंडी ,राजेश दुग्गा, जैनसिंग उसेंडी, रामाधीन दरों, शंभूलाल कुलदीप ,बेची लाल मंडावी, हीरालाल, हीराराम दुग्गा, बैसाखू, कौशल टांडिया,सीमा ,रामाधार , बज्जू राम, पगनूराम, राम दुग्गा, चमार सिंह रितेश सिंह, हीरालाल, राजाराम, गंगाराम, आदि ग्रामीण जन उपस्थित थे। औषधालय के कर्मचारी सीमा जुर्री, जगदीश मरकाम ने अपनी सेवाएं दी। अगला पांच दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर 30 जनवरी से ग्राम मेड़ों के हाई स्कूल प्रांगण में प्रातः 6.30 प्रारंभ होगा। शिविर प्रभारी ने सभी छात्र छात्राओं एवं ग्रामीण जनों से अपील की है। कि योग शिविर में उपस्थित होकर स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Express MPCG