कांकेर सांसद भोजराज नाग को छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला कांकेर को ओल्ड पेंशन व टेट को लेकर सौंपा ज्ञापन

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर.आज कांकेर में छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन कांकेर के प्रतिनिधिमंडल ने लोकप्रिय माननीय सांसद श्री भोजराज नाग जी से सौजन्य भेंट कर चाय पर चर्चा की और ज्ञापन सौंपा।

*मुख्य मांगे:*
– *ओल्ड पेंशन -* प्रथम नियुक्ति तिथि से गणना की जाए
– *TET परीक्षा -* शिक्षकों की समस्याओं पर चर्चा
– *मुख्यमंत्री जी से मुलाकात -* निराकरण हेतु माननीय मुख्यमंत्री महोदय से मुलाकात कराने का निवेदन किया गया

माननीय सांसद महोदय ने शिक्षकों की सभी ज्वलंत समस्याओं को गंभीरता से सुना और आवश्यक निराकरण हेतु आश्वस्त किया।

*उपस्थित प्रतिनिधि:*
प्रदेश संयोजक वज़ीद खान,प्रदेश महासचिव हेमेन्द्र साहसी, जिला महासचिव नितेश उपाध्याय,जिला विधिक सलाहकार वैभव मेश्राम, जिला महामंत्री गुलाब सोन, जिला संयोजक भूषण जैन,जिला पदाधिकारी दीनदयाल ध्रुव, आबिद खान, गोपाल साहू, श्री गंजीर, थानेश साहू, प्रदीप टांडिया, पवन यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

*- छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, कांकेर