भानुप्रतापपुर, ब्यूरो रिपोर्ट
भानुप्रतापपुर@ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कांकेर कुंदन कुमार भाप्रसे के निर्देशानुसार भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी बीएलओ का प्रशिक्षण आज जनपद सभा कक्ष भानुप्रतापपुर में अनुविभागीय अधिकारी रा एवं ईआरओ 80 भानुप्रतापपुर अनिकेत अशोक फटतरे भाप्रसे की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम एवं ईआरओ अनिकेत अशोक फडतरे ने सभी बीएलओ और सुपरवायजरों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक माह तक सभी बीएलओ घर घर जाकर सर्वे करेंगे। सभी मतदान केंद्रों में अभिहीत अधिकारी बैठेंगे और दावा आपत्ति प्राप्त करेंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण एसएसआर के अंतर्गत मतदाता सूची का प्रकाशन सभी मतदान केंद्रों में 12 नवंबर को किया जावेगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावा आपत्ति ली जावेगी। 28 दिसंबर तक सभी दावा आपत्तियों का निराकरण कर 4 जनवरी 2027 को मतदाता सूची का फाईनल प्रकाशन किया जावेगा। आगामी 1 जनवरी 2027 अर्हता तिथि पूर्ण करने वाले ऐसे सभी मतदाता जिनकी आयु 18 साल हो गयी हो सभी का नाम निर्वाचक नामावली में जोड़ा जाना है। उन्होने कहा कि निर्वाचन का कार्य राष्ट्रीय महत्व का है इसमें किसी भी प्रकार की कोताही या लापरवाही न बरते। साथ ही सभी सुपरवायजर एव बीएलओ अपने अपने मतदाता सूची का बारीकी से मिलान कर लेवे किसी भी मतदाता का लिपिकीय त्रुटि जैसे लिंग एवं आयु में त्रुटि हो तो उसे तत्काल सुधार करें। आयोग की मंशा स्पष्ट है कि स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची का निर्माण हो इसमें सभी बीएलओ की खास भूमिका होगी। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि सभी बीएलओ से कहा कि सभी फार्म 6,7 एवं 8 से भली भांति परिचित है अतः फार्म भरने में सभी सावधानी बरतें। उन्होने यह भी कहा कि बीएलओ अपने अपने मतदान केंद्र के ईपी रेशियो और जेंडर रेशियों का भी अवश्य मिलान कर लेवे।उन्होने सभी आवेदनों का विस्तार से समझाते हुए कहा कि सभी बीएलओ आवेदन भरने के साथ ही उसे आनलाईन अपने एप भी करते चलें। आज के प्रशिक्षण में अनुविभागीय अधिकारी रा एवं ईआरओ 80 भानुप्रतापपुर अनिकेत अशोक फटतरे भाप्रसे,तहसीलदार और एईआरओ कुलदीप ठाकुर ,जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स टिकेश्वर सिंह ठाकुर, निर्वाचन प्रभारी अशोक ठाकुर,सुपरवायजर निरंकार श्रीवास्तव, नुमेश सोनी, मनोज चौहान,नितिन ध्रुव, सूरजलाल जात्रे, अविनाश सिंह, हुबलाल सिन्हा,दसरूराम शिवाना, सुरेश नागवंशी के साथ साथ भानुप्रतापपुर विधानसभा के सभी बीएलओ और सुपरवायजर उपस्थित थे।
