भानुप्रतापपुर,ब्यूरो रिपोर्ट
भानुप्रतापपुर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को भानुप्रतापपुर में एकता दौड़ का आयोजन किया गया। सुबह 7 बजे स्कूल ग्राउंड से शुरू हुई इस दौड़ में नगर के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
पुलिस विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व एसडीओपी शेरबहादुर सिंह एवं थाना प्रभारी अंबर सिंह भारद्वाज ने किया। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों ने दौड़ में शामिल होकर देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द को बनाए रखने का संदेश दिया।
एकता दौड़ में युवाओं का खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में प्रतिभागी कार्यक्रम स्थल पर जुटे और पूरे जोश के साथ दौड़ में शामिल हुए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में योगदान को याद करते हुए आमजन में देशप्रेम, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के साथ समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारे को बढ़ावा देने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
