*सरदार पटेल की जयंती मनाने कुर्मी समाज के पदाधिकारी, जुटे तैयारी में*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर- अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय समाज जिला इकाई के द्वारा कल दिनांक 31 अक्टूबर शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 151 जयंती धूमधाम से मनाएगी। जिसकी तैयारी समाज के द्वारा अंतिम रूप ले लिया है। कार्यक्रम का आयोजन जिला मुख्यालय के नए बस स्टैण्ड के पास लगी डोम में किया जाएगा। समाज के जिला अध्यक्ष सुनील पटेल ने बताया कि इस मौके पर समाज के द्वारा बाईक रैली निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गो से होकर घड़ी चौक से होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी। इसके बाद शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध जिला चिकित्सालय कांकेर में मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। समाज के अध्यक्ष ने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपनी उपस्थिति ज्यादा से ज्यादा से देवें।