विनोद जैन
बालोद – पुलिस अधीक्षक बालोद किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी बालोद विनय साहू के मार्गदर्शन में जिले में अवैध गतिविधियों एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बालोद में पदस्थ निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तांदुला नदी किनारे रामघाट मंदिर, बालोद के पास कुछ व्यक्ति दोपहिया वाहनों में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां रखकर बिक्री करने की तैयारी में हैं। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए थाना बालोद और ANTF बालोद की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने मौके से तीन आरोपियों नवीन चावला, आशीष निर्मलकर एवं किशन बहादुर उर्फ नेपाली को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से प्रतिबंधित नशीली दवाई Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP), नगदी रकम, दोपहिया वाहन एवं मोबाइल फोन बरामद किए गए।आरोपियों द्वारा नशीली गोलियां भुबनेश्वर ओडिशा से लाई जा रही थी।
प्रतिबंधित नशीली दवाई सहित ₹7.15 लाख की सामग्री जब्त
पुलिस द्वारा की गई जब्ती का विवरण निम्नानुसार है:-
प्रतिबंधित नशीली दवाई: Nitrosun-10 (Nitrazepam Tablets IP) की कुल 1,500 टैबलेट, वजन लगभग 870 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹6,00,000।
नगदी रकम: ₹15,000
मोटरसाइकिल: हीरो स्प्लेंडर प्लस, पंजीयन क्रमांक CG05AU3540, अनुमानित कीमत ₹30,000।
स्कूटी: एक्टिवा, पंजीयन क्रमांक CG24W3471, अनुमानित कीमत ₹50,000, मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनका विवरण एफआईआर में दर्ज है। कुल जब्ती की अनुमानित कीमत ₹7,15,000।
एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध
उक्त मामले में थाना बालोद में अपराध क्रमांक 0574/2026, धारा 22(ग) एनडीपीएस एक्ट, 1985 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले में आरोपियों की भूमिका एवं जब्त सामग्री के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक म धरम भूआर्य (प्रभारी, साइबर सेल) तथा आरक्षक बनवाली साहू, संजय सोनी, चुलेंद्र कुर्रे, विपिन गुप्ता, भोप सिंग साहू, राहुल, पूरन, मिथलेश , योगेश एवं ANTF टीम की सराहनीय भूमिका रही।
*बालोद पुलिस ने की अपील*
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि नशीली दवाइयों के अवैध कारोबार अथवा अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के दुष्प्रभावों के प्रति स्वयं जागरूक रहें और युवाओं को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई में सहयोग करे
