यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

काँकेर । थाना शहर भानुप्रतापपुर पुलिस के अनुरोधपत्र पर आज “जन सहयोग” समाजसेवी संगठन ने पुनः एक लावारिस शिशु की लाश का अंतिम संस्कार किया। अजय पप्पू मोटवानी की अध्यक्षता वाले इस लोकप्रिय संगठन द्वारा की गई यह 165 वीं लावारिस लाश थी, जिसकी अंत्येष्टि आज 4:00 बजे शाम दूध नदी के तट पर विधि-विधान सहित कर दी गई। इस अवसर पर अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी के अलावा दिलीप कुमार गंजीर, संजय कुंजाम, पप्पू साहू,शैलेंद्र देहारी, महेंद्र निषाद, आदि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। पुलिस विभाग की ओर से टी आई अंबर सिंह भारद्वाज, उप निरीक्षक रामेश्वर चतुर्वेदी, आरक्षक शक्ति सिंह, नागेश साहू,एल एच सी उमित्रा मण्डावी, सी/2334, अजय मंडावी, थाना भानुप्रतापपुर की ओर से ड्यूटी पर उपस्थित थे। पुलिस तथा “जन सहयोग ” के इस पुण्य कार्य की सर्वत्र प्रशंसा की जा रही है।
