यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर
अंचल में छुपी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के उद्देश्य को लेकर मानस संस्कृति विकासखंड इकाई नरहरपुर के बैठक में सर्वसम्मति से विकासखंड स्तर पर मानस संस्कृति गायन विधा पर 14 नवंबर 2026 दिन शनिवार को ऑडिशन टेस्ट लिए जाने का निर्णय लिया गया।
श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कांकेर द्वारा अंचल में आयोजित होने वाले गायन प्रतियोगिता हेतु डिजिटल मंच बनाने के लिए सहयोग करने की सहमति दी गई । मानस संस्कृति के द्वारा जिले के सभी विकासखंडों में गायन विधा पर प्रतियोगिता संपन्न कराने हेतु कार्ययोजना प्रसारित किया गया है, ऑडिशन तिथि के दिन मुख्य कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जायेगी, उक्त प्रतियोगिता में 15 वर्ष से अधिक उम्र के कोई भी स्थानीय नागरिक ऑनलाईन पंजीयन कर शामिल हो सकते हैं, ऑनलाईन पंजीयन कराने की तिथि 28अक्टूबर से 12 नवंबर 2026 तक किया गया है, श्री तुलसी मानस प्रतिष्ठान जिला कांकेर से अध्यक्ष श्री के.आर. गजबल्ला जिलाअध्यक्ष, आर वी दादरा, कार्यकारी अध्यक्ष,प्रदेश सलाहकार गोवर्धन गजबल्ला, आशाराम जूर्री, लक्ष्मीकांत साहू मानस संस्कृति जिलासंयोजक, प्रकाश साहू जिला महासचिव, विकासखंड अध्यक्ष चैतुराम जूर्री , चन्द्रहास सिन्हा,गंधेश्वर सिन्हा, मुकेश संचेती,आशकरण ध्रुव , पुरुषोत्तम जी,सुभाष गजेंद्र,सच्चू साहू,पवन पटेल, विकासखंड नरहरपुर जिला कांकेर की गरिमा मयी उपस्थिति रही।
