उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा

उमरिया जिले के नौरोजाबाद के ग्राम कुदरी में कोदो ,कुटकी खाकर एक ही परिवार के 5 लोग हुए बीमार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में कराया गया था भर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में किसी भी तरह कोई भी व्यवस्था और ना ही किसी भी प्रकार की कोई भी दवाई उपलब्ध रहती है जब बिमार व्यक्ति की ज्यादा तबीयत बिगड़ने लगती है तब कहीं जा कर उसे उपचार के लिए बाहर रेफर किया जाता है देर रात 7 से 8 बजे नौरोजाबाद के ग्राम कुदरी के 5 व्यक्तियो चंदा कोल उम्र 60 वर्ष, लालबत्तियां उम्र 60 वर्ष ज्योति कोल उम्र 28 वर्ष रवि कोल उम्र 27 वर्ष अजीत कोल उम्र 09 इन सभी की अचानक तबीयत बिगड़ जाती है तब उनके परिजनों की मदत से उन्हें आनन फानन में नजदीक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में लाया गया जहां उन्हें घण्टों इन्तजार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया ।
सबसे बड़ा सवाल जब अस्पताल में उपचार के लिए ना दवाईयां और ना-ही इन्जेकशन उपलब्ध है तो आखिर मरीज का उपचार कहा से और कैसे होगा उम्मीद लेकर मरीज आते तो है इलाज करने के लिए लेकिन उन्हें निराश होकर लौटना पड़ता है।।
जब कोई पत्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली की अव्यवस्थाओं की पोल खोलता है तो उस पर थोक के भाव में दर्जनों झूठे मुकदमे लाद दिया जाता है।
