यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। 1 फरवरी के दिन जिले के लिए गौरव भरा रहा,कांकेर के वरिष्ठ पत्रकार और सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक डॉ दिनेश मिश्रा की पुत्री शिवानी मिश्रा ने भारतीय सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 44 सप्ताह की कठिन और अनुशासित ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है,पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी स्थित बीएसएफ प्रशिक्षण केंद्र बैकुंठपुर में प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 31 जनवरी को पीओपी(दीक्षांत समारोह) में देश की रक्षा का शपथ ग्रहण के पश्चात आज 01 फरवरी को अपने गृहनगर श्रीरामनगर पहुँचने पर परिवार के लोग और वार्डवासियो ने शिवानी मिश्रा का ढोल-नगाड़ों,पटाखों के साथ भव्य स्वागत किया।
एसएससी जीडी के माध्यम से बीएसएफ के लिये शिवानी मिश्रा का चयन हुआ था। देश सेवा के लिए चयनित इस बेटी का उत्साहपूर्वक अभिनंदन किया गया। गौरतलब है कि शिवानी मिश्रा एनसीसी की सी सर्टिफिकेट प्राप्त एक अच्छी कैडेड व उत्कृष्ट विद्यार्थी रही हैं,एमएससी तक की सम्पूर्ण शिक्षा कांकेर में ही पूरी करने के बाद शिवानी मिश्रा का चयन भारतीय सीमा सुरक्षा बल के लिये हुआ,20 जनवरी 2025 को प्रशिक्षण के लिये सिलीगुड़ी के बीएसएफ बैकुंठपुर प्रशिक्षण केंद्र में 44 सप्ताह के कठिन,अनुशासित प्रशिक्षण पूरा कर देश सेवा के लिए स्वयं को समर्पित करने के बाद कांकेर पहुँची शिवानी मिश्रा ने कहा कि मेरी यह सफलता मेरे माता-पिता,भाइयों व परिवारजनों के सहयोग और आशीर्वाद का परिणाम है,देश सेवा का जज्बा,कठोर परिश्रम,नियमित अभ्यास से ही सफलता मिलती है,सफलता का कोई शॉर्टकट नही होता है,सफल होने के लिये लक्ष्य निर्धारित होना बहुत आवश्यक है।अवकाश उपरांत वे शीघ्र ही बीएसएफ हेडक्वार्टर में जॉइन करेंगी।
कांकेर जिले की इस होनहार बेटी की उपलब्धि पर जिले व नगर में हर्ष और गर्व का माहौल है,और युवाओं के लिये प्रेरणा का प्रतीक बनी शिवानी मिश्रा ने देश की सेवा के लिये युवावर्ग को सेना में शामिल होकर मातृभूमि के ऋण से उऋण होने का आह्वान किया है। शिवानी मिश्रा की इस उप्लाब्धि के लिये छग हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत,टिनकेश्वर तिवारी,यजुवेंद्र सिंह ठाकुर,पवन सेन,श्रीमती दमयंती राजपूत,श्रीमती भावना हड़प,मनोज सिंह राजपूत,सर्व ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष दीपक मुखर्जी,बलराम भट्ट,डॉ दुर्गेश अवस्थी,राकेश शर्मा,सत्यप्रकाश शर्मा,शांतनु भट्टाचार्य,केतन व्यास,मयंक हड़प,नीरज सिंह,प्रवीण सिंह राजपूत,राजेश मंडावी,शिवा मंडावी,डॉ राकेश सोनी,हेमेंद्र साहसी आदि सभी शुभचिंतकों ने बधाई दी है।

Leave a Reply