*गेमिंग सेंटर की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार। आरोपियों के कब्जे से हेरोइन (चिट्टा), 04 मोबाइल फोन एवं अन्य सामग्री जब्त*

विनोद जैन

बालोद जिला पुलिस अधीक्षक किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोद चन्द्रकांत गवर्ना एवं एसडीओपी बालोद विनय साहू के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ANTF बालोद की टीम द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।इसी क्रम में दिनांक 19 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सागर अस्पताल, गंजपारा बालोद में नावेद खान उर्फ चोको द्वारा पूल क्लब संचालित किया जाता है, जिसकी आड़ में अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) छिपाकर रखा जाता है तथा उसकी बिक्री की जाती है।सूचना पर थाना बालोद, ANTF बालोद एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर रेड कार्रवाई की गई।
हेरोइन (चिट्टा) एवं मोबाइल फोन बरामदपुलिस टीम द्वारा कार्रवाई के दौरान आरोपी नावेद खान उर्फ चोको, पिता युसूफ खान, निवासी जवाहर पारा बालोद के कब्जे से पारदर्शी झिल्ली में रखा अवैध मादक पदार्थ हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया।जांच एवं तौल के दौरान मादक पदार्थ का वजन लगभग 7.00 ग्राम (शुद्ध वजन 5.81 ग्राम) पाया गया। इसके अतिरिक्त चिट्टा सेवन में उपयोग किए जाने वाले जले हुए सिल्वर कैप सहित 10 नग एवं एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।पूछताछ के दौरान आरोपी नावेद खान उर्फ चोको द्वारा शुभम लाड़ी निवासी भानुप्रतापपुर, गौतम बजाज एवं समर प्रताप सिंह निवासी बालोद को चिट्टा बेचना एवं साथ में उपयोग करना बताया गया।
जब्त सामग्री का विवरणपुलिस द्वारा जब्त सामग्री का विवरण निम्नानुसार है—

हेरोइन (चिट्टा): 7.98 ग्राम, अनुमानित कीमत ₹1,59,600।
मोबाइल फोन: आईफोन, मोटोरोला, रियलमी एवं वीवो कंपनी के कुल 04 मोबाइल फोन, अनुमानित कीमत ₹2,09,600।
है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्धमामले में निम्नलिखित चार आरोपियों के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 624/2026, धारा 21(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।गिरफ्तार आरोपी:
1. नावेद खान उर्फ चोको, उम्र 29 वर्ष, पिता युसूफ खान, निवासी वार्ड क्रमांक 07, जवाहर पारा, थाना एवं जिला बालोद।
2. गौतम बजाज, उम्र 24 वर्ष, पिता नरेश बजाज, निवासी वार्ड क्रमांक 16, शिकारी पारा, थाना एवं जिला बालोद।
3. समर प्रताप सिंह, उम्र 23 वर्ष, पिता कमलेश गौतम, निवासी वार्ड क्रमांक 20, बूढ़ा पारा, थाना एवं जिला बालोद।
4. शुभम सिंह उर्फ लाड़ी, उम्र 26 वर्ष, पिता महावीर सिंह, निवासी आंगनबाड़ी के पास, कन्हारगांव, भानुप्रतापपुर, थाना भानु, जिला कांकेर।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर सेल प्रभारी उनि श्री धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम, विवेक साहू, आरक्षक भोपसिंह साहू, संदीप यादव, राहुल मनहरे, आकाश दुबे, पूरन देवांगन, आकाश सोनी, आरक्षक खिलेश नेताम, मनीष राजपूत, चुलेन्द्र कुर्रे, बनवाली साहू, भूपेश साहू, योगेश कुमार सिन्हा, रवि साहू, जितेन्द्र सिन्हा, मिथिलेश यादव एवं ANTF बालोद टीम की सराहनीय भूमिका रही

*बालोद पुलिस की अपील*
बालोद पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध पुलिस द्वारा की जा रही कार्रवाई में सहयोग करें।