यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर 
दिनांक 15 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के वरिष्ठ सदस्य पूर्व सैनिक रूपधर राम नेताम का आकस्मिक निधन हो गया जिसकी जानकारी मिलते ही अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा कोंडागांव के पदाधिकारियों एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर के. के. हिरवानी ने स्वर्गीय पूर्व सैनिक रूपधर राम नेताम के गृह ग्राम बनियागांव पहुंचकर उन्हें तिरंगे के साथ भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं सदस्यों ने दिवंगत पूर्व सैनिक को तिरंगे की सलामी देकर उनके सैन्य सेवा, समर्पण एवं राष्ट्र के प्रति योगदान को नमन किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर के. के. हिरवानी और परिषद के पदाधिकारियों ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी विंग कमांडर के. के. हिरवानी, अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, फरसगांव ब्लॉक सचिव रिकेश कुमार कुंवर, सदस्य श्रीकांत तिवारी एवं राकेश धीवर सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने स्वर्गीय रूपधर राम नेताम को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और ईश्वर से परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
