*​अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव से निशुल्क ट्रेनिंग प्राप्त कर गीता सोरी का हुआ शासकीय रेलवे पुलिस (GRP) में चयन*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के मार्गदर्शन में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर ग्राम बड़बतर (ब्लॉक बड़ेराजपुर) निवासी गीता सोरी ने शासकीय रेलवे पुलिस फोर्स (GRP) में चयन हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। ​इस गौरवमयी उपलब्धि पर दिनांक 11 नवंबर 2026 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित कर गीता सोरी को प्रशस्ति पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गयाl सम्मान समारोह के दौरान गीता सोरी ने अपनी सफलता का श्रेय अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव को देते हुए कहा कि उन्होंने कोंडागांव ब्लॉक में संस्था द्वारा संचालित निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिसके दम पर ही आज उनका शासकीय रेलवे पुलिस फोर्स में चयन संभव हो सका। उन्होंने कोंडागांव जिले के सभी पूर्व सैनिकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। परिषद के पदाधिकारियों ने गीता सोरी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने क्षेत्र के युवाओं को प्रेरित करते हुए अपील की कि परिषद द्वारा वर्तमान में विकास नगर स्टेडियम में ‘बस्तर फाइटर’ भर्ती हेतु प्रतिदिन प्रातः 5:30 बजे से 8:00 बजे तक निशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग दी जा रही है। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं से अपना पंजीकरण कराकर इस प्रशिक्षण का लाभ उठाने का आह्वान किया।
​इस सम्मान समारोह के दौरान अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के जिलाध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।