भानुप्रतापपुर, ब्यूरो रिपोर्ट
*भानुप्रतापपुर@* प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा बड़े ही श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में स्थानीय राजा तालाब स्थित छठ घाट पर आयोजित इस भव्य आयोजन में बड़ी संख्या में व्रती महिलाओं, श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों ने शामिल होकर सूर्यदेव की उपासना की तथा परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्यता की कामना की।

छठ महापर्व के अवसर पर राजा तालाब में आकर्षक सजावट एवं पूजा की विशेष व्यवस्था की गई थी। पर्व के तीसरे दिन छठ व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना करते हुए अस्ताचलगामी सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। छठी मैया के जयकारों और भक्तिमय गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।*इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति किरण नरेटी,नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर सहित पार्षद रजिन्दर रंधावा, प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा प्रचार प्रसार मंत्री नरोत्तम सिंह चौहान, अभय पाण्डे सचिन दुबे, निकेश सिंह, अधिवक्ता राजेश तिवारी एवं नरेंद्र शर्मा , आदि राजा तालाब स्थित छठ घाट पहुंचे और आयोजन में सहभागिता निभाई। जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं तथा संध्या गंगा आरती में शामिल होकर पूजा-अर्चना की। राजा तालाब में आयोजित छठ महापर्व ने एक बार फिर नगर में सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और धार्मिक आस्था की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति और भक्तिमय माहौल के बीच छठ महापर्व का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
