तिल्दा नेवरा ,गोवर्धन यदु
तिल्दा-नेवरा @ नगर में आज भगवान विष्णु एवं माता पार्वती ,के,दिब्य विवाह के शुभ अवसर पर जिसे आज जेठवनी एकादशी के रुप में मनाया जा रहा है के दिन नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रातः से ही बारिश हो रही है ।तुलसी विवाह का मंडप सजाने के लिए गन्ने की दुकानें सज चुकी है, पूजन के लिए आंवला, बेर, सिंघाड़ा, चना भाजी के सांथ ही फूलों की दुकानें सजी हुई है किन्तु बारिश के चलते दुकानदार भी निराश हैं ।वहीं धान खरीदी केन्द्रो में भी धान की खरीदी एवं खरीदे गए धान को पानी से भीगने से बचाने के लिए शासन द्वारा वैकल्पिक ब्यवस्था नजर नहीं आ रही है जबकि मौसम विभाग द्वारा पूर्व से ही बारिश की संभावना बताई जा चुकी है । वहीं किसान काफी चिंतित हैं कि उनके जो चार महीने कड़ी मेहनत कर के फसल को सहेज कर रखे थे जो कि पानी में बर्बाद हो गया।
