*अन्नदाताओं के साथ भाजपा की साय सरकार कर रही छलावा*: *नमन झाबक जैन*

रिपुदमन सिंह बैस

*कांकेर लोकसभा आईटी सेल के अध्यक्ष नमन झाबक जैन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि भाजपा की साय सरकार अन्नदाताओं के साथ धोखा कर रही है भाजपा सरकार द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में एक-एक दाना धान लेने का वादा किया था और आज किसानों के धान खरीदी करने तरह-तरह के नियम लागू किया जा रहे हैं जिससे कि किसानों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ बनने के बाद कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसानों के घर-घर जाकर फोटो खींचे गए या सत्यापन किया गया आज किसान 6 माह तक कड़ी मेहनत के बाद अन्न उपार्जन कर रहा है और उसे बेचने के लिए उसे अपने आप को साबित करना पड़ रहा है कि यह धान मेरा है तो इससे बड़ी विडंबना क्या हो सकती है*

*जैन ने आगे यह कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के समय किसानी कार्य को बढ़ावा देने का काम किया गया जिसमें किसानों को धान बेचने में किसी तरह की समस्याएं नहीं होती थी किसान खुशहाल जीवन जीने की राह पर आ गया था किसान भाइयों का कर्ज माफ भी किया गया परंतु आज भाजपा सरकार किसानों को कर्ज तो दे दिया पर उनका धान खरीदी नहीं कर रही ताकि वह फिर कर्जदार बन जाए। किसान व जनता सभी बातों को समझ रही है आने वाले समय में भाजपा को चुनावी समर में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।*

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *