*नारायणपुर में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कोंडागांव 31 जनवरी 2026 को नारायणपुर में अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन 2026 का आयोजन किया गया था। यह पांचवा सीजन था, जिसमें 21 किलोमीटर की दौड़ में 7000 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया l इसी कड़ी में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव में निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण ले रही युवतियों ने भी भाग लिया और जिसमें जागेश्वरी कोर्राम ने छटवा, अनीता ने दसवां और संतों ने 11वां स्थान प्राप्त किया करने पर उन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया l अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन मे मेडल जीतकर विकास नगर स्टेडियम पहुंचने पर जागेश्वरी कोर्राम, अनीता और संतों को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागाँव के पदाधिकारीयों ने उनका स्वागत किया और उनको उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दिया गया l जागेश्वरी कोर्राम, अनीता और संतों ने अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन मे मेडल जितने का श्रेय अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव को दिया उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों के द्वारा प्रतिदिन उन्हें दौड़ने का प्रशिक्षण दिया जाता है जिसके फलस्वरूप उन्होंने यह जीत हासिल की है l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य श्रीकांत तिवारी, राकेश धीवर, चंद्रहास वर्मा और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *