यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर
केंद्रीय बजट 2026 देश के समग्र विकास, आम नागरिक के जीवन स्तर में सुधार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सशक्त करने वाला बजट है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं यशस्वी वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी द्वारा प्रस्तुत यह बजट “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना को साकार करता है। इस बजट में किसान, गरीब, मध्यम वर्ग, महिला, युवा और व्यापारी वर्ग—सभी के हितों का संतुलित रूप से ध्यान रखा गया है। कृषि एवं ग्रामीण विकास के लिए ₹1.6 लाख करोड़ से अधिक का प्रावधान किसानों की आय बढ़ाने, सिंचाई एवं कृषि अधोसंरचना को मजबूत करेगा। स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए लगभग ₹95 हजार करोड़ तथा शिक्षा एवं कौशल विकास के लिए ₹1.2 लाख करोड़ से अधिक का बजट आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ और युवाओं को रोजगारोन्मुख अवसर प्रदान करेगा। प्रधानमंत्री आवास योजना सहित आवास क्षेत्र में ₹80 हजार करोड़ से अधिक का निवेश गरीब और मध्यम वर्ग के पक्के मकान के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं सड़क, रेल, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी जैसे बुनियादी ढांचे के लिए ₹11 लाख करोड़ से अधिक का पूंजीगत व्यय देश में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को गति देगा। मध्यम वर्ग को आयकर में राहत तथा छोटे व्यापारियों के लिए सरल कर व्यवस्था और ऋण सुविधाएँ आम नागरिक की क्रय शक्ति बढ़ाकर स्थानीय बाजार और अर्थव्यवस्था को सशक्त करेंगी। कुल मिलाकर केंद्रीय बजट 2026 विकास, विश्वास और भविष्य का बजट है, जो भारत को सशक्त, समृद्ध और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा। भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इस जनकल्याणकारी बजट की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply