कोंडागांव
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा के निर्देशन में और जिला अध्यक्ष सूरज यादव के मार्गदर्शन में पूर्व सैनिक राकेश धीवर के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियों को निशुल्क एसएससी की कोचिंग दिया जा रहा है l इसी कड़ी में दिनांक 31 जनवरी 2026 को विकास नगर स्टेडियम कोंडागांव में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं यूवतियों को एसएससी की लिखित परीक्षा का अभ्यास करवाया गया l पूर्व सैनिक युवाओं को फिजिकल के साथ-साथ लिखित परीक्षा का भी अभ्यास कर रहे हैं ताकि कोंडागांव जिले से अधिक से अधिक संख्या में युवाओं का फोर्स में चयन हो सके l पूर्व सैनिकों के द्वारा दिए जा रहे इन प्रशिक्षणों से न केवल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और देशभक्ति की भावना विकसित हुई है, बल्कि कई युवाओं को सैन्य सेवाओं में सफलता प्राप्त करने में भी मार्गदर्शन मिला है। यह कार्य युवाओं के भविष्य को दिशा देने के साथ-साथ देश की सेवा के लिए समर्पित नागरिकों की एक सशक्त और सक्षम पीढ़ी तैयार करने में सहायक सिद्ध हो रहा है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिला अध्यक्ष सूरज यादव, उपाध्यक्ष अजनेर लकड़ा, कोषाध्यक्ष सोमेश्वर भारती, सदस्य श्रीकांत तिवारी, ढालेश साहू, राकेश धीवर और निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण लेने वाले युवक एवं युवतियां उपस्थित रहे l

Leave a Reply