*भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर में केंद्रीय बजट 2026-27 का सामुदायिक प्रसारण व चर्चा कार्यक्रम*

भानुप्रतापपुर, रिपुदमन सिंह बैस

भानुप्रतापपुर, छत्तीसगढ़: आज केंद्रीय प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर द्वारा केंद्रीय बजट 2026 का लाइव प्रसारण सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी जगत के प्रतिनिधि, पत्रकार बन्धु, अधिवक्ता संघ के वकील, महिला मोर्चा की नेत्रियाँ तथा बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे। यहां सभी ने वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट भाषण को ध्यान से सुना और उसके प्रभावों पर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश के उपाध्यक्ष सतीश लटिया जी तथा जिला उपाध्यक्ष बृजेश चौहान की विशेष उपस्थिति रही अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष डिगेश खापर्डे और संचालक महामंत्री राजीव श्रीवास रहे, बजट 2026 कार्यक्रम के मंडल संयोजक प्रदीप जैन की भूमिका भी सार्थक रही । आभार प्रदर्शन महामंत्री गिरधारी नरेटी ने किया।।
बजट से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण बिंदु:
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का यह लगातार नौवां केंद्रीय बजट है, जिसे संसद में आज पेश किया गया।
बजट में पूंजीगत व्यय (capex) को बढ़ाकर लगभग ₹12.2 लाख करोड़ किया गया है, जो इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास को बढ़ावा देगा।
नए इनकम टैक्स बिल से टैक्स प्रणाली को सरल बनाने की कोशिश की गई है और नई टैक्स स्लैब के अनुसार अधिकतर मध्यम आय वर्ग को लाभ मिलने की संभावना
आयकर में राहत: नए टैक्स नियम के तहत ₹12 लाख तक की आय पर टैक्स बिलकुल नहीं होगा (अन्य कटौतियों सहित कुछ मामलों में ₹12.75 लाख तक भी राहत संभव है)।
बजट में स्टैंडर्ड डिडक्शन, TDS/TCS नियमों में सरलीकरण, और MSMEs तथा कृषि के लिए प्रोत्साहन योजनाओं को बढ़ावा दिया गया। कार्यक्रम में बजट 2026 के आर्थिक दृष्टिकोण, नागरिकों की जीवनशैली पर प्रभाव, कर ढांचे के बदलाव, तथा व्यापार, कृषि, महिला व युवा रोजगार के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। सभी ने मिलकर निर्णय लिया कि इस बजट को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समझकर स्थानीय स्तर पर जनता को जागरूक किया जाएगा ताकि इसका लाभ हर वर्ग तक पहुँच सके। प्रदर्शन के पश्चात उपस्थित लोगों ने आयोजन की सफलता पर संतोष व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने का सुझाव दिया गया। कार्यक्रम में टैक्स सलाहकार निशांत ठाकुर,पत्रकार मीडियाकर्मी साथी राजकुमार दुबे, रिपुदमन सिंह बैस, खिलेश्वर नेताम, अरुण रावत, भारतीय जनता पार्टी जिला महामंत्री राजा पाण्डेय,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष अरविंद जैन, पूर्व कार्यालय मंत्री रत्नेश सिंह जिला महामंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा वरुण खापर्डे, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अल्पसंख्यक मोर्चा श्रीमती रजिंदर रंधावा, मंडल मंत्री श्रीमती सुमित्रा साहू, महिला मोर्चा मंडल महामंत्री शकुंतला यादव, संगीता टांडिया सीता चंद्राकर, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज रावटे तथा व्यापारी प्रतिनिधि लक्ष्मण माखीजा, जीवन चंद जैन, अजय लखानी, बुनिश कुमार, ललित गांधी, धर्मेंद्र रावटे, विजय जैन, राजकुमार यादव, गुमान सिंह ठाकुर, छबिलाल जैन, हेम सोनवानी, कृष्णा निषाद,बाल्मीकि पुजारी, लक्ष्मण कुलदीप, हेमनारायण सिन्हा, रवि ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष गजानन डड़सेना मंडल उपाध्यक्ष योगेश सोनवानी, चैतुराम आंचला ढलान सिंह राणा वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हेमप्रकाश शिवहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री राकेश देवांगन प्रेम शर्मा, हिमांशु ठाकुर अंकुर शुक्ल एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Express MPCG

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *