उमरिया जिला
दीपक विश्वकर्मा
एक्सप्रेस उमरिया==संत समग्र समाज के सर्व कल्याण की चिंता करने वाले चिंतक होते हैंl संत जहां आस्था सनातन और धर्म की बात करते हैं वही राष्ट्र निर्माण समाज निर्माण और व्यक्ति निर्माण में भी अपनी भूमिका अदा करते हैंl उक्त उदगार व्यक्त करते हुए भाजपा के निवर्तमान जिला अध्यक्ष पांडे ने कहा की संतों की कृपा के बिना समाज के समग्र कल्याण की कल्पना दिवा स्वप्न के समान है lनिवर्तमान जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दिलीप पाण्डेय जी ने कहा कि संत अपने नही अपनो के लिए राष्ट्र समाज के लिए विश्व कल्याण के लिए प्यासी मानवता की सेवा के लिए जीव मात्र के उद्धार हेतु अपनी साधना को साधन बनाते है। एक मात्र सनातनी परंपरा है जो विश्व भर को अपना परिवार मानती है। विश्व के कल्याण का जयघोष करती है। एक मात्र वैदिक हिन्दू परंपरा है जिसके देवस्थलों से विश्व कल्याण का चिंतन होता है। हम सब एक है जैसे उत्कर्षपूर्ण विचारों का प्रवाह होता है। एक मात्र सनातन परंपरा ही है जो अलगाव मुक्त एक्त्वभाव युक्त विचारों का प्रवाह करती है। संतो का जीवन समाज के लिए मानवता के लिए मानवीय मूल्यों को जीवंत करता है। सच्चे अर्थों में संत ही मानव कल्याण के पर्याय है। सनातनी चिंतन ही दुनिया को संघर्षों से मुक्ति दिलाएगी। विकाश के साथ सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करेगी। इतिहास के स्वर्णिम पन्ने पलटने से ज्ञात होता है कि हमारे पूज्य ऋषियों गुरुजनों ने अपनी ऊर्जा ताकत का उपयोग विश्व कल्याण के लिए किया है। हमारे ऋषियो के शिद्धान्त विज्ञान की कसौटी पर पूर्ण खरे है। श्री पाण्डेय जी ने कहा कि मंदिर की भूमि पर अस्पताल का निर्माण, मोदी जी करेंगे शिलान्यास, दिव्य धाम बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर एवं पूज्य संतो संसद और प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जी की गरिमामई उपस्थिति में माननीय प्रधानमंत्री जी के करकमलों से कैंसर हॉस्पिटल निर्माण हेतु भूमिपूजन किया जाएगा। यह परम सत्य है कि हमारे धर्म इस्थल सेवा कार्यो के केंद्र रहे है। सेवा कार्यो को सनातन में परम पुण्यकारी माना गया है। जीव सेवा की तुलना नारायण सेवा से की गई है। हमे गर्व है कि हम इन दिव्य विचारों को जीने वाले है।कैंसर एक ऐसा असाध्य खतरनाक रोग है जिसका इलाज बहुत महंगा है। इसका इलाज सामान्य ब्यक्ति के छमता के बाहर है। जिस परिवार में किसी को हो जाए तो वो व्यक्ति जीते जी ही मर जाता है। बहुत मामले तो ऐसे भी है कि इलाज कराते कराते घर मे आर्थिक कंगाली आ जाती है और इस मर्ज से ग्रषित ब्यक्ति भी नही बचता। असमय काल के गाल में समा जाता है। पीड़ित यदि सम्पन्न वर्ग से है धनवान है तो वो देश विदेश में बड़ी अस्पतालो में जाकर इलाज करवा सकता है। किन्तु अर्थिकरूप से कमजोर परिवारों की तवाही का कारण बन जाते है रोग। ऐसे दीन-हीन गरीबों की इस पीड़ा ब्यथा दुख कष्ट को देखते हुए हमारे पूज्य सरकार ने एक संकल्प लिया कैंसर अस्पताल बनवाने का। हॉस्पिटल में तो मंदिर देखे जाते है,,लेकिन पहली बार हम मंदिर में हॉस्पिटल बनते देखेंगें। और इस अस्पताल की आधारशिला भूमि पूजन देश के यशस्वी प्रधानमंत्री राष्ट्रऋषि श्री नरेंद्र मोदी जी के कर कमलों से होगा।।धन्य हैं हमारे सरकार जो भक्तों के जीवन की चर्चा पर्चा खोलकर करते है। भक्तों के जीवन से दुखो को दूर करते है। अब धाम की हॉस्पिटल में आधुनिक विधियों से आधुनिक मशीनों द्वारा निशुल्क इलाज किया जाएगा। ज्ञान और विज्ञान का अनुपम दर्शन होगा अब बागेश्वर धाम सिद्ध क्षेत्र चिकित्सा और तकनीकी का हब बनेगा।
श्री पांडेय ने कहा कि श्रीरामदूत हनुमानजी महाराज की कृपा दया का परिणाम ग्राम गढ़ा विश्व मे अपनी सफलता का परचम लहरा रहा है। अपना सब कुछ समर्पित करने वाले पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पर उनके गुरुदेव और बागेश्वर बालाजी महाराज सन्याशी बाबा दादा गुरु जी की कितनी कृपा है जो 28 वर्ष की आयु में एक छोटे से क्षेत्र को विश्व मे मानव सेवा का केंद्र बना रहे है। यह सब संभव हुआ है हनुमानजी महाराज के आशीर्वाद से। सनातन पर प्रश्नचिन्ह लगाने वाले हमारी उपासना पद्धति मान्यताओं का विरोध करने वाले हमारे पर्वो का विरोध करने वाले मानसिक रोगियों अब तो सनातन विरोधी नींद से जागो और देखो सनातन ही विश्व शांति युग का केंद्र है।
