करकटी बीट में नर बाघ शावक की मौत पाली वन परिक्षेत्र की घटना

– दीपक विश्वकर्म

-उमरिया जिले के पाली वन परिक्षेत्र के करकटी बीट के कक्ष क्रमांक 532 राजबहरा हार में एक बाघ नर शावक जिसकी आयु दो से तीन बर्ष की मौत हो जाने की घटना प्रकाश में आई है । बताया जाता है कि बाघ शावक की मौत हो गयी है । मृतक शावक की मौत काफी दिनों पूर्व की बतायी जा रही है । जिससे शावक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया, साथ ही उसकी दुर्गंध से शव के पास पहुंच पाने में काफी असुविधा देखी गई है । घटना की खबर वन विभाग को 21 फरवरी को देर शाम को लगी, जिसके बाद वन विभाग का अमला सक्रिय हो गया । बताया जाता कि घटना की खबर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देते हुए शव के चर्तुदिक सुरक्षा घेरा बनाकर किया गया आज सुबह डाग स्क्वायड को लाकर सर्चिंग आपरेशन कराया गया है, साथ ही चिकित्सको के व्दारा पोस्ट मार्रडम कराकर शव को जला दिया गया। शव कितने दिन पुराना है इस सवाल के जबाब में वन मंडलाधिकारी ने अपना पढ़ला झड़ते हुए कहा की फारेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही तय हो पायेगा बाघ की किन कारणो से मौत हुई है।

वन अधिकारियों का मानना है कि यह आपसी संघर्ष के कारण हुई है, चूंकि इस क्षेत्र में अन्य एक बाघ का मूवमेंट लगातार बना हुआ है ‌ मवेशी चरवाहा का कहना है कि जब बाघ को मृत अवस्था में देखा तो इसकी जानकारी चौकीदार को दी बाघ को देखने में यह प्रतीत होता है की बाघ पिछले कई 8 से 10 दिनों पूर्ण बाघ की मौत हो चुकी थीं देखने वाली बात यह है कि जब भी बाघ या अन्य वन प्राणियों की मौत होती है तो वन अधिकारी इसे आपसी संघर्ष बाता कर मामले को रफादफा करते नजर आते हैं।

Express MPCG