तिल चतुर्थी पर गणेश मंदिर में हुआ पूजन, भरा एक दिवसीय मेला

आशीष कुमार दुबे

नरसिंहपुर।नगर के किसानी वार्ड स्थित श्रीगणेश देवस्थानम में आज सोमवार को तिल संकटा चतुर्थी पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया गया । हर वर्ष की तरह आज भगवान गणेश की प्रतिमा का विधि विधान से अभिषेक पूजन कर विशेष श्रृंगार किया गया था । तिल के लड्डुओं का भोग अर्पित किया गया ।। माघ मास की तिल संकटा चतुर्थी पर यहां विशेष पूजन विधान व मेला की शुरूआत तीन दशक पहले सिद्घपीठ के संस्थापक स्व. कृष्णकुमार पुरोहित द्वारा की गई थी।

आयोजन के व्यवस्थापक पं शैलेष पुरोहित ने बताया कि सूर्योदय के बाद गणाध्यक्ष का विधि-विधान से अभिषेक किया जाएगा। भगवान गणेश की प्रतिमा का नए वस्त्र के अलावा चॉदी के मुकुट, कुंडल व छत्र, सोने का तिलक आदि लगाकर विशेष श्रृंगार किया जाएगा। 25 फीट ऊंची धर्मध्वजा भी फहराई जाएगी। आचार्य कृष्णकांत उदेनिया ने बताया कि पुराणों के अनुसार तिल चतुर्थी पर प्रथम पूज्य के भक्ति भाव से दर्शन, पूजा-पाठ व व्रत करने से तिल के बराबर भी संकट समाप्त होते है। इसलिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु मंदिर पहुंचते है। कार्यक्रम में आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए जिला प्रशासन, पुलिस अधीक्षक, नगर पालिका व एमपीईबी से अपील की गई है। साथ ही मंदिर आने वाले श्रद्घालुओं से अपेक्षा की गई है ।

चतुर्थी पर्व और मेला के कारण आज दिन भर मंदिर खुला रहा । आयोजन स्थल पर श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए खासी व्यवस्थाएं की गई थी । मंदिर आने वाले श्रद्घालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए आयोजन समिति के वरिष्ठ पत्रकार संजय जैन, एसके शर्मा, इंजी.एमएस ठाकुर, आशीष सोनकिया सहित सिद्वि विनायक आरती मंडल के सदस्यों की टीम योगदान रहा ।

Express MPCG