यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

कांकेर। बाबा रामदेव मंदिर में 2023 की विदाई तथा 2024 के स्वागत यानी 31 दिसंबर की रात 12 बजे महा आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। महा आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी ने एक दूसरे को नववर्ष की बधाई दी।
पुराना कम्यूनिटी हाल के पास 28 जनवरी 2023 को बाब रामदेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसके बाद से लगातार मंदिर में धार्मिक तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जा रहा है। मंदिर समिती ने साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर की रात 12 बजे महा आरती का आयोजन किया। रात 11 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का जुटना शुरू हो गया था। महा आरती के लिए 108 बत्ती वाला विशेष दीपक प्रज्वलित किया गया था। बाबा रामदेव के अलावा मंदिर में स्थापित अन्य देवी देवताओं राम दरबार, माता दुर्गा, राधा कृष्ण, भगवान शिव तथा बजरंग बली का पूजन किया गया। रात 11.50 बजे मंदिर में आरती शुरू की गई। सभी ने सामूहिक रूप से महा आरती की। महा आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। मंदिर समिती द्वारा इस अवसर पर जलपान का भी प्रबंध किया गया था। आयोजन को सफल बनाने में मनोज चोपड़ा, हरीश कोचर, अजय जैन, संतोष संचेती, नरेश संचेती, प्रकाश सोनी, भावेश चोपड़ा, संतोष शर्मा, पप्पु गांधी, हेमु गांधी, राकेश चोपड़ा, नवीन सोनी, केतन व्यास, नवनीत सिंह, राहुल चोपड़ा आदि ने योगदान दिया।
मंदिर समिती अध्यक्ष भागवत माहेश्वरी ने कहा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद महाशिवरात्री, होली, हनुमान जयंती, जन्माष्टमी, नवरात्री, बाबा रामदेव की दूज तथा दशम पर विशेष पूजन कार्यक्रमों को आयोजन किया गया। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को 28 जनवरी को एक वर्ष पूर्ण हो जाएंगे तथा इस दिन मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। वार्षिकोत्सव की तैयारियों में मंदिर समिती के लोग जुटे हुए हैं।
