
दीपक विश्वकर्मा
बालाघाट जिला मध्यप्रदेश
प्रशिक्षित नक्सली ढेर
इंसास एलएमजी चलाने में प्रशिक्षित था नक्सली चैतू
महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, और मध्यप्रदेश का इनामी नक्सली था चैतु
मंडला और बालाघाट पुलिस ने मार गिराया
छत्तीसगढ़ में टीआई की हत्या में थी चैतु की थी भूमिका
छत्तीसगढ़ के बीजापुर अंतर्गत भैरमगढ़ ब्लॉक के पम्मरा का था निवासी
बालाघाट जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत खामको दादर के जंगली क्षेत्र में नक्सली समूह की सूचना के बाद बालाघाट-मंडला पुलिस और हॉकफोर्स एवं सीआरपीएफ के चलाए गए संयुक्त ऑपरेशन लांच किया। जब सुरक्षाबल नक्सलियों की तलाश कर रहा था, इसी दौरान घात लगाकर बैठे लगभग 10 से 12 नक्सलियों के समूह ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया।इसके जवाबी फायरिंग में बालाघाट एवं मंडला पुलिस और हॉकफोर्स एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में छत्तीसगढ़ के बीजापुर अंतर्गत भैरमगढ़ ब्लॉक के पम्मरा निवासी 25 वर्षीय चैतु उर्फ हिडमा मरकाम को मार गिराया गया। बालाघाट पुलिस की मानें तो चैतु उर्फ हिडमा, एमएमसी जोन स्पेशल कमेटी के सचिव दामा उर्फ मंगू का गार्ड था। जो वर्ष 2012 में नक्सली दलम में शामिल होकर पहले दंडकारण्य जोन प्लाटून-02 में सक्रिय रहा। जिसे वर्ष 2020 में दंडकारण्य जोन से दबली कर एमएमसी जोन भेजा गया। जो एमएमसी जोन में आने वाले मलाजखंड दलम में एसीएम के रूप में सक्रिय था।एमएससी जोन स्पेशल कमेटी के सचिव दामा उर्फ मंगू के गार्ड टीम में शामिल होने के काण नक्सली चैतु उर्फ हिडमा को दलम में पर्सनल वैपन पाईंट 315 बोर की राइफल दी गई थी। नक्सली चैतु के बारे में पुलिस का कहना है कि वह इंसास एलएमजी चलाने में भी प्रशिक्षित था। जिसकी उसने ट्रेर्निंग ली थी।
गढ़ी थाना अंतर्गत खमकोदादर जंगली क्षेत्र में कान्हा-भोरमदेव के नक्सली समूह की मौजूदगी के बाद चलाए गए बालाघाट एवं मंडला पुलिस और हॉकफोर्स की संयुक्त कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सली चैतु उर्फ हिडमा मडकाम को मार गिराया है। पुलिस को आशंका है कि इस मुठभेड़ में और भी नक्सली घायल हुए है। जिस संभावना के मद्देनजर सीआरपीएफ और हॉकफोर्स की टीमों के माध्यम से इस क्षेत्र में बड़े स्तर पर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।
समीर सौरभ -पुलिस अधीक्षक बालाघाट
छत्तीसगढ़ के बीजापुर अंतर्गत भैरमगढ़ ब्लॉक के पम्मरा निवासी चैतु उर्फ हिडमा मडकाम पर तीन राज्यों, मध्यप्रदेश में 3 लाख, छत्तीसगढ़ में 5 लाख और महाराष्ट्र में 6 लाख, इस तरह कुल 14 लाख रुपए का इनाम घोषित था। जिस पर प्रारंभिक जानकारी अनुसार मध्यप्रदेश में हत्या एवं हत्याव के प्रयास को लेकर दो मामले दर्ज थे। बालाघाट
जिले के गढ़ी थाना अंतर्गत खामको दादर के जंगली क्षेत्र में हार्डकोर नक्सली चैतु उर्फ हिडमा मडकाम की मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में डीआईजी मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि यह बालाघाट एवं मंडला पुलिस के साथ हॉकफोर्स एवं सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही में बड़ी सफलता मिली है।यह पूर्व में छत्तीसगढ़ में हुए एनकाउंटर में मारे गए दिलीप खड़गे में वांछित था, जिसे गोली लगा थी। जिस पर तीन राज्यों का 14 लाख का इनाम घोषित था।
मुकेश श्रीवास्तव- डीआईजी
