वनांचल के दो युवा को मिला आदिवासी गौरव सम्मान

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

संविधान दिवस के अवसर पर जोहार आदिवासी कला मंच छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में प्रांत स्तरीय सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिला से आए लगभग सत्तर से अधिक कलाकार, साहित्यकार, खेल एवं सिनेमा जगत से जुडे आदिवासी प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रांत स्तर पर आदिवासी गौरव सम्मान के लिए उच्च चयन समिति ने प्रदेश भर से बारह लोगों का नाम चयन की थी। जिसमें नगरी-सिहावा अंचल के दो आदिवासी युवाओं को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए आदिवासी गौरव सम्मान 2023 से नवाजा गया।
जिला के अंतिम छोर पर बसे गाँव लिखमा निवासी युवा योगेश मरकाम को आदिवासी गौरव सम्मान उनके कार्य ऑल इंडिया साइकिल राइडिंग के दौरान ग्रीन इंडिया क्लिन इंडिया के उद्देश्य को लोगों तक पहुंचाने तथा पर्यावरण के प्रति सचेत करने के लिए दिया गया तो वहीं मुकुंदपुर निवासी माइक्रो आर्टिस्ट भानुप्रताप कुंजाम को माइक्रो आर्ट के माध्यम से समसामयिक विषयों पर कलाकृति बनाने तथा लेख के माध्यम से आदिवासी समाज के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी बात रखने के लिए दिया गया।

कार्यक्रम हल्बा आदिवासी शक्ति सदन नगरी में आयोजित किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे अजय कुमार मंडावी पद्मश्री सम्मान से सम्मानित काष्ठ कलाकार, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष पूरणमल ध्रूव ने किया। रूपराय नेताम राज्य अलंकरण छत्तीसगढ़ शासन, जीवराखन मरई जिलाध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, उमेश देव, रैनलाल देव, छेद प्रकाश कौशिल, अकबर राम कोर्राम, मनोज साक्षी, प्रमोद कुंजाम, हृदयनाग, अरविंद नेताम, ईश्वर मंडावी, तरकेश मरकाम जैसे सैकड़ो की संख्या में आदिवासी समाज के युवा-युवती, महिला-पुरुष एवं सामाजिक गण शामिल हुए।

Express MPCG