भयंकर बदबू और सड़न से व्यापारी परेशान,,,,,ग्राहक भी कहते हैं बाप रे बाप

विनोद जैन

बालोद । शहर का सबसे व्यस्तम चौक है घड़ी चौक और इस चौक के एक किनारे में शासकीय अस्पताल द्वारा व्यवसायिक काम्पलेक्स का निर्माण कराया गया है काम्पलेक्स के ठीक सामने नाली भी बनाई गई है परंतु साफ सफाई ना होने के कारण नाली कचरे और गंदगी से बंद हो गया है वहीं काम्पलेक्स में होटल भी संचालित है जिसका पानी इस नाली में आता है पर निकासी सही नही होने से होटल के पानी और खाद्य सामाग्री के झूठे नालियों में जमा होकर सड़न और बदबू फैला रहे हैं आसपास के व्यापारियों ने इसकी शिकायत कई बार मौखिक रूप से पालिका के जिम्मेदार जनप्रतिनिधि और कर्मचारियों को भी दी है नाम मात्र की सफाई के बाद कुछ दिनों के लिए बदबू नही रहता बाद में फिर वही बदबू लोगो को नाक बंद करने में मजबूर कर देता है,

*बदबू से ग्राहक भी कहते हैं बाप रे बाप*
आसपास के व्यापारियों ने बताया कि उनके दुकानों में जब कोई ग्राहक आता है तो भयंकर बदबू से परेशान होकर अपनी नाक और मुंह को बंद कर लेता है और दुकानदारों से नालियों की साफ सफाई की शिकायत करते हुए कहता है बाप रे बाप इतने बदबू में आप बैठते कैसे हैं मजबूर दुकानदार अपनी परेशानी बताकर शांत बैठ जाते हैं

*चूहों ने खोद डाला नालियों को,,,मिट्टी के कारण भी नाली जाम हो जाती है*

दुकानदारों ने बताया कि चूहों के बिल होने के कारण वह नालियों में ही रहने लगे हैं और अपने लिए जगह जगह बिल भी बना लिए हैं जिसके कारण नालियों में मिट्टी धसकने से जाम हो गया है जिसके कारण पानी निकासी भी नही हो पाती और बदबू उठने लगती हैं

*आखिर कब बनेगा नया और व्यवस्थित पानी निकासी हेतु नाली*

लोगो मे इस बात को लेकर आक्रोश देखा जा सकता है कि भयंकर बदबू से निजात दिलाने आखिर पालिका प्रशासन कब नए नाली का निर्माण कर इस समस्या से मुक्ति दिलाएगी वहीं दुकानदारों द्वारा नालियों को ढक दिया गया है जिसके कारण भी कर्मचारियों को साफ सफाई करने में कठिनाई होती है

Express MPCG