फागु यादव

कोंडागांव थाना क्षेत्र में प्रतिवर्ष सैकड़ो लोगों की विभिन्न घटनाओ में जान चली जाती है। वहीं जिला अस्पताल के शवघर में मृतकों के शव का पोस्टमार्टम कराया जाता है। आपको बता दें शव परीक्षण हेतु कोंडागांव जिला अस्पताल में लंबे समय से एक भी स्थाई कर्मचारी के रूप में स्वीपर की नियुक्ति नही की गई है। जिसके चलते मृतकों के परिजनों को घंटो तक शवघर के बाहर इंतजार करना पड़ता है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगो ने भी विरोध जताते हुए प्रशासन से स्थाई स्वीपर की मांग की है। ताकि समय पर मृतकों का पोस्ट मार्टम कराया जा सके। 25 नवंबर को मुनगापदर में एक महिला की मौत के बाद उनके शव को शवघर के बाहर घंटो रख कर पोस्टमार्टम के इंतजार में खड़े परिजन एवम स्थानीय लोगो ने व्यवस्था को लेकर आवाज उठाई है।
