भरत भारद्वाज
फरसगांव :- फरसगांव ब्लॉक के ग्राम बोरगांव के रहने वाले भारतीय सेना के आर्मी आर्डिनेंस कोर में 30 साल तक देश सेवा देकर सेवानिवृत्त होकर अपने गृह गांव लौटे आर्मी के सूबेदार मानिकलाल मंडावी का उनके परिजनों, ग्रामीणों और अखिल भारतीय भूतपूर्व सैनिक परिषद कोण्डागांव द्वारा बस्तर की लोक परम्परा मांदारी नृत्य और आतिशबाजी के साथ भव्य रुप से स्वागत किया। उनके स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा ।
मानिकलाल मंडावी 1993 में सेना में भर्ती हुए थे जो 31 अक्टूबर 2023 में सेवानिवृत्त हो गए। रिटायर होने के बाद 02 नवम्बर गुरुवार को अपने गांव बोरगांव मे पहुंचे तो परिजनों और ग्रामीणों ने सम्मान समारोह आयोजित करके सेना के जवान मानिकलाल मंडावी का अभिनंदन किया। यही नहीं ग्रामीणों ने जवान का बाजे-गाजे और डीजे में देश भक्ति धुनो पर नाचते गाते हुए हर्षोल्लास के साथ गांव में स्वागत जुलूस निकाला गया। स्वागत सत्कार गांव के मुख्य चौक से लेकर उनके घर तक ग्रामीणों ने स्वागत किया । इस बीच बस स्टैंड से फौजी के घर तक भारत माता के जयकारा से गूंजता रहा। जवान के स्वागत के रिश्तेदारों संग पूरा गांव उमड़ा पड़ा ।
मानिकलाल मंडावी ने कहा कि वे अपने 30 साल की सेवा में पंजाब, हरियाणा, हैदराबाद, आगरा, जम्मू कश्मीर, नागालैंड, सिक्किम , फरीदाबाद सहित कई जगहों पर सेवा दे चुके हैं । रिटायर्ड सूबेदार मानिक लाल मंडावी ने कहा युवाओं को सिर्फ तनख्वाह पाने के लिए नहीं बल्कि देश सेवा के लिए आर्मी में भर्ती होना चाहिए, देश का विकास और सुरक्षा युवाओं के कंधों पर है, आर्मी या अन्य सेवा में भर्ती होकर युवा मातृभूमि की रक्षा कर सकते हैं।
इस स्वागत के दौरान उनकी माँ लक्ष्मी मंडावी, पत्नी फुलेश्वरी मंडावी, भाई फूलसिंह मंडावी, अमरबत्ती मंडावी, सालिकराम मंडावी, बेटी मोनिका मंडावी, बेटा प्रिंस मंडावी, सौर्य, मनीषा सहित कोंडागांव के भूतपूर्व सैनिक सेवा परिषद के लोग सहित बड़ी संख्या में ग्राम बोरगांव के ग्रामीण मौजूद रहे ।
