
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई ऐसी योजना है जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थी, समाज के लोगों के साथ मिलकर समाज के हित के कार्य करते है। साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सफाई आपातकालीन या प्राकृतिक आपदा के समय पीड़ित लोगों की सहायता करता है साथ ही इस ईकाई से जुड़ कर बौद्धिक एवं शारीरिक विकास की ओर भी अग्रसर होते हैं। अपने अंदर छुपे नये अवसर नये संभावनाओं से रुबरु होते है। राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना 24 सितम्बर 1969 किया गया था।
इस अवसर पर धमतरी जिला के नगरी ब्लॉक के अधीन ग्राम फरसियाँ के शासकीय उच्चतर माध्य विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम की खास बात यहाँ रही कि अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को मुख्य अतिथि के रुप में आमंत्रित कर अध्ययनरत विद्यार्थियों के बीच एक नयी उर्जा भरने का कार्य किया गया।
ऑल इंडिया साइकिल राइडर योगेश मरकाम जो लिखमा निवासी हैं। उन्होंने अपने यात्रा के बारे में विस्तार से बताते हुए जिन्दगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि साइकिलिंग से कई बुरी लत से छुटकारा पाया और नये हैबिट अपने अंदर तैयार किया। अपने अंदर जिद्दी इंसान को पैदा करने की बात कहते हुए कहा कि एक बार जब ठान लो तो करके दिखाओ।
रिकॉर्ड होल्डर माइक्रो आर्टिस्ट और चाय-कॉफी उपन्यास के लेखक भानुप्रताप कुंजाम ने अपने लेखक बनने और आर्टिस्ट बनने की किस्सा जाहिर करते हुए अपने अंदर की योग्यता और हुनर को पहचान कर काम करने की बात कही। जीवन में शिक्षकों का महत्व और साफ नियत से अपने काम पर फोकस करने की बात कही।
एनएसएस प्रभारी श्री ऋषिकेश साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि के रूप में अपने क्षेत्र के युवाओं को बुलाना बिल्कुल नया सोच था। हमने यह कोशिश किया कि बच्चों को उत्साह और प्रेरणा से भरने के लिए किसी युवा को बुलाने से ज्यादा गहरा प्रभाव पड़ेगा।
स्कूल प्राचार्य श्री सोन ने आभार प्रदर्शन करते हुए उपस्थित बच्चों से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में सफल होने की बात कही। इस अवसर पर विद्यालय के
प्राचार्य श्री नीरज कुमार सोन, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना ऋषिकेश साहू, निरुपमा श्रीमाली, किरन श्रीमाली, यशपाल सिंह साहू, लोमश कुमार पटेल, अंजना लाउत्तरे, अरविंद सोम, प्रेमलाल ध्रुव, देवयानी सोम, रेणु सोम, मिलेंद्र ठाकुर, शिल्पा मानिकपुरी, पारुल बिसेन, त्रिवेणी सूर्यवंशी, नंदनी देवांगन, एकता साहू, चम्पा साहू, भगवती ध्रुव, व स्वयंसेवक सौरभ कुमार, निकिता नागवंशी, चंचल बिसेन चांदनी यादव, खुमेश्वर, धनंजय, ललित सेन, कुमोदनी, महिमरानी प्रजापति, राजकुमारी नेताम व समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
