
यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अजय बिसाई ने बीजेपी प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप के बयान पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर पलटवार किया है।
उन्होंने कहा कि प्रभारी मंत्री कवासी लखमा पर केदार कश्यप ने सुकमा की घटना पर जो बयान दिया है ,वो बेहद आपत्तिजनक है,एर्राबोर की घटना पर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा के निर्देश पर आश्रम के दोनों अधीक्षकों को निलंबित कर दिया गया है 8 सदस्य जांच समिति भी बनाई गई है जो मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
ऐसे में केदार कश्यप का प्रभारी मंत्री पर टिप्पणी करना उनकी क्षुद्र मानसिकता दर्शाता है।अजय बिसाई ने कहा आरोप लगाते हुए कहा कि केदार कश्यप के मंत्री रहते हुए झलियामारी जैसी दुखद घटना मैं कोई कार्रवाई नहीं की थी आज जब सरकार कार्रवाई करना चाहती है तो अपने बयानों से वह जांच को प्रभावित करना चाहते हैं।
अजय बिसाई ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बीजेपी के शासन में और केदार कश्यप के मंत्री रहते प्रदेश में गर्भाशय कांड,आंखफोड़वा कांड और मीना खलखो जैसे जघन्य कांड हुए पर उस समय केदार कश्यप इन घटनाओं के आरोपियों का बचाव कर रहे थे और आज वो प्रभारी मंत्री पर आरोप लगा रहे हैं ये सत्ता चले जाने की उनकी हताशा का प्रदर्शन है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रभारी मंत्री कवासी लखमा दोनों जनता के प्रति बेहद संवेदनशील हैं सुकमा मामले में जो भी अपराधी होगा उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जायेगी और इसके लिए सरकार निष्पक्ष जांच करवा रही है।
