
दीपक विश्वकर्मा
मनेन्द्रगढ़। बच्चों को शाला में ऐसा वातावरण मिलना चाहिये की मनोरंजन के साथ साथ पढ़ाई भी हो जिससे उनका मन स्कूल और पढ़ाई में लगा रहे। शिक्षा के क्षेत्र में सदैव नवाचार करनेवाली नये नये प्रयोग करके बच्चों की पढ़ाई में रुचि जगाने वाली शा.प्राथमिक विद्यालय सिंगरौली की शिक्षिका विधात्री सिंह ने शाला प्रवेश उत्सव के पहले दिन बच्चों के हाथों की छाप लेकर स्वागत किया तो दूसरे दिन उन्होंने छत्तीसगढ़ के किसानों की खास पहचान कहे जाने वाले खोमरी (पत्तों की बनी टोपी) पहनाकर बच्चों का स्वागत किया। नवाचार के साथ बच्चों के स्कूल प्रवेश उत्सव पर अभिभावकों ने भी खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर माध्यमिक शाला सिंगरौली के प्रधान पाठक पूर्णानंद दुबे, शिक्षक बलराम सिंह, प्राथमिक शाला सिंगरौली की शिक्षिका सुमित्रा सिंह, विधात्री सिंह, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता गीता गुप्ता तथा विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।
