योगेन्द्र सिंह बैस ✍️
विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण के बच्चो से बेरहमी मारपीट मामले में अब होगी कार्यवाही, एफआईआर भी होगी दर्ज, तत्कालीन अधिकारी मिश्रा पर मामले को दबाने का लग रहा आरोप
कांकेर / विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर का संचालनालय की टीम द्वारा औचक निरीक्षण संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग नवा रायपुर को “ विशेषीकृत दत्तक ग्रहण एजेंसी कांकेर“ जिसका संचालन “ प्रतिज्ञा विकास संस्था“दुर्ग के द्वारा किया जा रहा है, इस संस्थान की अधीक्षक द्वारा बच्चो को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है ।

बताया जा रहा है कि मामला दिसंबर2022 का है जिसे तत्कालीन अधिकारी ने जानकारी होते भी कार्यवाही नही की । एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है । इसकी शिकायत महिला बाल विकास विभाग को की गई थी। वीडियो में वह बच्चों की बेदर्दी से पिटाई करती दिखी रही है । एक बच्ची को पहले से फिर बाल पकड़कर गिरा दिया जमीन पर गिरी बच्ची को दोबारा फिर से खड़ा किया , एक बार फिर पटक देती है । बच्ची चीखती है रोने लगती है लेकिन अधीक्षिका को तरस नहीं आया और पिटाई करती रही।वही आया वहां से गुजरती हैं लेकिन किसी की हिम्मत नहीं होती कि बच्चों के साथ हो रही मारपीट को रोक सके । दूर खड़ी बच्ची को पास बुलाती है और बाल पकड़ पिटाई शुरू कर देती है । गिरती है तो उसे उठाकर मारपीट करती है । इसके बाद भी मैनेजर का गुस्सा शा होता , वह गाली गलौज करने लगती है । कहा तो यह भीजा रहा है कि बच्चो से दुर्व्यवहार की शिकायत पहले भी कांकेर के महिला बालविकास विभाग में की गई थी पर मामले को ले दे कर रफा दफा कर दिया गया । तत्कालीन अधिकारी सी एस मिश्रा पर कार्यवाही नही करने के आरोप लग रहे है ,जो वर्तमान में मानपुर मोहला में पदस्थ है ।
उक्त संस्थान के संचालन को लेकर शिकायत रायपुर संचालनालय तक हुई थी, जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए संचालक, महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर द्वारा संचालनालय के अधिकारियों की टीम को उक्त संस्था का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए । जिसके पालन में संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग के निरीक्षण टीम द्वारा आज विशेषीकृत दत्तक ग्रहण अभिकरण कांकेर , जिसका संचालन प्रतिज्ञा विकास संस्था दुर्ग द्वारा किया जाता है,का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम द्वारा प्रतिवेदन आवश्यक कार्रवाई हेतु कलेक्टर को सौपेगी । इस विषय पर संसदीय सचिव एवं विधायक शिशुपाल शोरी ने कार्यवाही करने की बात मीडिया से कही है । जिला कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला ने मामले में मीडिया को बताया कि मामले की पुष्टि हो गई है और फिर मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दे दिए गए है ।
