यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

प्रार्थी प्रहलाद नायक पिता सुखलाल नायक उम्र 64 वर्ष निवासी अलबेलापारा कांकेर के द्वारा थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी रायपुर में जेसीबी खरीदने गया था उसी दौरान उसकी मुलाकात सिडिपिएल सर्विसप्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के डायरेक्टर देवनारायण सिन्हा से हुई आरोपी देव नारायण सिंहा द्वारा प्रार्थी को भारत नेट के तहत केवल लाईन खुदाई एवं बिछाई का काम का ठेका नारायणपुर में दिलाने का झांसा देकर प्रार्थी से आरटीजीएस के माध्यम से अपने कम्पनी सिडिपीएल प्रा० लिमि० कम्पनी के खाता में 15 लाख रूपए प्राप्त कर, प्रार्थी को भारत नेट के अंतर्गत काम नहीं दिलाया और न ही केबल लाइन बिछाई का ठेका दिया गया प्रार्थी द्वारा बार-बार पैसा मांगने पर रकम वापस भी नहीं किया गया उक्त रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध धारा 420 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रकरण के आरोपी देवनारायण सिन्हा को दिनांक 21.042023 को गिरफतार किया गया था, प्रकरण की विवेचना में कंपनीस ऑफ रजिस्ट्रार कार्यालय से सिडिपिएल सर्विसप्राइवेट लिमिटेड के संबंध में जानकारी प्राप्त किया गया जिसमें ज्ञात हुआ कि कंपनी का एक अन्य डायरेक्टर सुरज विश्वकर्मा पिता कन्हैया लाल विश्वकर्मा निवासी रायपुर है, प्रकरण की विवेचना में कंपनी के अन्य डायरेक्टर सूरज विश्वकर्मा की भी 15 लाख रुपया के धोखाधड़ी करने में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी सुरज विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष निवासी प्रो कॉलोनी रायपुर की पता तलाश की जा रही थी, पता तलाश के दौरान उक्त आरोपी को रायपुर से अंतर्गत धारा 420,34 भादवी में गिरफ्तार किया गया गया, पूछताछ आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है कंपनी के डायरेक्टर देवनारायण सिन्हा के साथ मिलकर पंद्रह लाख रुपया का धोखाधड़ी कर गबन करना बताया है ।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।
