भरत भारद्वाज
कोंडागांव – जिले के निषाद समाज के द्वारा फरसगांव नगर के स्टेडियम में आज 25 अप्रैल को निषाद समाज के महासम्मेलन एवं युवक युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया था ।
इस आयोजन में अतिथि के रुप वि.स. उपाध्यक्ष सह विधायक केशकाल संत नेताम और संसदीय सचिव कुंवरसिंह निषाद एवं मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एम.आर. निषाद शामिल हुए ।
समाज के द्वारा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का मंच में सम्मान किया गया । इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष संतराम नेताम ने सभा सँबोधित को करते हुए कहा कि निषाद समाज की इतिहास बहुत ही गौरवशाली है जो सभी धर्म ग्रँथों में पढ़ने एव सुनने को मिलता है जिसके हम सब वँशज हैं। निश्चित हम सभी की दायित्व है कि इस इतिहास को बनाये रखने के लिए निषाद राज के बताए आदर्श पर अनुकरण करते हुए सम्मपूर्ण निषाद समाज को नशा मुक्त होकर समाज सगठन के साथ सम्मपूर्ण विकास की ओर बढ़े। शिक्षा पर जोर देते हुए विधायक ने कहा की समाज का सही मायने में विकास शिक्षा के प्रचार प्रसार व शिक्षा के विकास से ही हो सकता है। जिस समाज ने आगे बढ़ने के लिए शिक्षा को हथियार बनाया है वहां पर समाज में बदलाव व खुशहाली का वातावरण बना है। इसलिए आज के दौर में यह आवश्यक हो गया है कि हम अपने बेटे व बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाएं इससे परिवार के साथ-साथ समाज व देश में खुशहाली आ पाएगी। निषाद समाज सरल एवं सादगीपूर्ण जीवन जीने वाला सेवाभावी समाज है। इस समाज के लोगों ने ईश्वर को गंगा पार कराया है। निषाद समाज भगवान श्री राम के पद चिन्हों पर चलने वाला सहज और सरल समाज है। भक्त गुहा निषाद राज निषाद समाज का आदर्श और गौरव है, जिन्होंने भगवान श्री राम की वनवास के दौरान नदी पार कराकर मदद की है। निषाद समाज के ऊपर भगवान श्रीराम का आशीर्वाद है। जो समाज को सदैव मिलता रहेगा। समय के साथ निषाद समाज विकास की मुख्यधारा से जुड़कर आगे बढ़ रहा।
इस दौरान फरसगांव जनपद अध्यक्ष शीशकुमारी चनाप, विजय लांगडे़, प्रशांत पात्र, मानसाय निषाद सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं निषाद समाज पदाधिकारी और समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।
