@ यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर। —
1मार्च की रात जिस दिन चारमा के पूरी के नजदीक कार में आग लगी, उस रात समीर सिकदार ने अपनी पत्नी और बच्चे के साथ धमतरी के आशियाना होटल में रात बिताई थी। जिससे यह बात तो अब साफ हो चुकी है कि समीरन सिकदार उसकी पत्नी और दोनो बच्चे जिस वक्त कार में आग लगी उस दौरान कार में मौजूद नहीं थे।
कांकेर पुलिस की टीम जांच के दौरान धमतरी के आशियाना होटल पहुंची थी जहा की महिला कर्मचारी ने फोटो देखकर चारो की शिनाख्त की है साथ ही होटल में रुकने के दौरान जमा किए गए आधार कार्ड की फोटो कापी और होटल के रजिस्टर में एंट्री भी मिली है।
रात करीब 8 बजाकर 46 मिनट में चारो ने होटल में चेन इन किया है, जिसके बाद चारो फिर कार से कई निकलते है और रात करीब साढ़े 9 बजे कार वापस होटल आती है और महिला दोनो बच्चो के साथ गाड़ी से उतरती हुई भी नजर आ रही है। होटल के कर्मचारी और रिकॉर्ड के अनुसार अगली सुबह करीब समीर सिकदार वापस होटल पहुंचकर परिवार को लेकर वापस निकल गया है, जिसके बाद से सभी लापता है।
बाइट– शलभ सिन्हा एस पी कांकेर
