कार जल जाने के बाद से रहस्यमयी तरीके से पखांजूर के व्यवसायी परिवार का  अब तक कोई सुराग नहीं…   परिजनों का रो रोकर बूरा हाल …., पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी है सुराग ढूढने में

रिपुदमन सिंह बैस ✍️

 

 

कार जल जाने के बाद से रहस्यमयी तरीके से पखांजूर के व्यवसायी परिवार का  अब तक कोई सुराग नहीं… 
 परिजनों का रो रोकर बूरा हाल …., पुलिस पूरी मुस्तैदी से लगी है सुराग ढूढने में

फोटो …जिनका अभी तक पता नहीं चल सका है

कांकेर / कांकेर जिले के चारामा थाना क्षेत्रांतर्गत चारामा कोरर मार्ग में aartiga कार में आग लगने के बाद से लापता व्यवसायी सिकदार परिवार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। कार पूरी जल जाने से सुराग मिलने में हादसे के 45 घंटे से अधिक बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हालांकि पुलिस अलग-अलग टीम बनाकर लापता परिवार की तलाश कर रही है, वहीं लापता परिवार वालों का रो रोकर बूरा हाल हो गया है परिवार के लोग लापता चारों लोगों को लेकर काफी ज्यादा परेशान हैं, दुःखी पिता ने पुलिस से मर्मिक अपील किया है कि उनके बच्चों को जल्द खोजकर लाया जाए। वही आज सर्व समाज पखांजूर ने पखांजूर एसडीएम को ज्ञापन सौप गुम व्यवसायी परिवार को जल्द ढूढने  निवेदन किया है ।

फोटो ,…कार जो जली है

 

 

बाइट   शलभ सिन्हा ,पुलिस अधीक्षक कांकेर

पखांजूर निवासी सिकदार परिवार 1 मार्च की रात अपनी कार से धमतरी से अपने घर लौट रहा था। 1 मार्च की रात पूरी गांव के पास करीब 11 बजे मार्ग से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक कार में भीषण आग लगी है। रात में जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब कार में कोई नजर नहीं आया। गुरुवार सुबह कार में सफर कर रहे सिकदार परिवार के परिजनों ने पुलिस से संपर्क किया और बताया कि कार में समीर सिकदार (29 वर्ष), उनकी पत्नी जया (26 वर्ष) और दो बच्चे दीप (7 वर्ष) व कृतिका (4 वर्ष) सवार थे ।जिनका 45 घंटे बीतने के बाद भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद से लापता परिवार के घर पखांजूर में गांव के लोगों का व परिवार वालों का जमावड़ा बना हुआ है गांव के लोग व परिवार अन्य सदस्य दुःखी परिवार को संभालने का प्रयास कर रहे हैं परंतु उनका दुःख देख सभी के आंखों में आसूं रूकने का नाम नहीं ले रहा है,

 

वहीं लापता समीर सिकदार के पिता का कहना है कि उनके बेटे व उनका किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है बेटा मुर्गा मटन बेचने का व्यापार करता था जिससे उनका परिवार खुशहाल जीवन यापन कर रहे थे,,पिता ने मीडिया से बात करते रोने लगे और कहा कि उनके बेटे बहू और दोनों नाती का किडनेप हुआ है कि हत्या इस संबंध उन्हे कोई जानकारी नहीं है परंतु इतना पता है कि उनके साथ कुछ तो ग़लत हुआ है क्योंकि उनके वापस लौटते समय हंसी खूशी बात हुआ था । घटना के बाद लगातार लापता बेटे को फोन कर रहे पर उनका मोबाइल स्वीच ऑफ बता रहा है।

 

बाईट – लापता समीर सिकदार का पिता

पुलिस लगातार लापता परिवार का तलाश कर रही पर अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है आज भी रायपुर से फारेसिक टीम के एक्सपर्ट डॉक्टरों को कांकेर बुलाया गया है जो घटना स्थल का बारीकी से जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही लापता परिवार का सुराग मिलेगा

Express MPCG