भारत सरकार की स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन कैमरे के माध्यम से किया जा रहा है ग्रामीण आबादी भूमि का सर्वे,अब मिल सकेंगे आबादी भूमि के अधिकार अभिलेख ।।
दिनेश साहू ✍️
चारामा– भारत सरकार पंचायत राज मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत सम्पत्ति के मालिकों को
ड्रोन के माध्यम से सर्वे कर अधिकार अभिलेख प्रदान किया जाना है ।
इस योजना के सुचारु रूप से संचालन के लिए मैदानी स्तर पर कार्य की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए विभिन्न गतिविधियों व विभाग के दायित्वों के लिए राज्य स्तर पर मार्गदर्शीका तैयार की जा चुकी है जिसके तहत कांकेर जिले में भी ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।कांकेर जिले में स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन सर्वेक्षण की शुरुआत चारामा विकासखंड से की जा चुकी है जिसमे अब तक चारामा तहसील के 1 से 4 तक के पटवारी हल्कों के आबादी भूमि पर ड्रोन सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण किया जा चुका है स्वामित्व योजना का सफल संचालन कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशन,जिला भू अभिलेख अधिकारी रामचरण मंडावी,अनुविभगीय अधिकारी राजस्व राकेश गोलछा के मार्गदर्शन एवं राजस्व निरीक्षक व हल्का पटवारी के नेतृत्व में किया जा रहा है।
आबादी भूमि सर्वेक्षण के पश्चात उक्त भूमि के अधिकार अभिलेख तैयार किया जाएगा जिसके आधार पर भूमि स्वामियों को बैंक से ऋण मिल सकेगा वहीं सम्पत्ति रजिस्टर तैयार होने के बाद पंचायतों की आय में भी वृद्घि हो सकेगी ।
