आंगनबाड़ी सहायिका हड़ताल के 35 वें दिन पोस्ट कार्ड अभियान के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, के नाम अभियान चलाया गया

*आंगनबाड़ी सहायिका हड़ताल के 35 वें दिन पोस्ट कार्ड अभियान के तहत प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, के नाम अभियान चलाया गया* ।

अभिषेक सिंह ठाकुर ✍️

दुर्गुकोंदल :आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ का हड़ताल रुकने का नाम ही नहीं ले रहे हैं नित नए प्रयोग जारी है।

इसी क्रम में 27 फरवरी 2023 को हड़ताल के 35 वें दिन पोस्टकार्ड अभियान के तहत माननीय प्रधानमंत्री एवं माननीय मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान चलाया गया जिसमें उन्होंने अभिवादन करते हुए याद दिलाया है कि प्रधानमंत्री जी आइसीडीएस के स्थापना को 40 साल से ऊपर हो गए हैं और हम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को केंद्र सरकार से मात्र कार्यकर्ता को 4500 और सहायिका को 2225 मानदेय मिल रहा है जो न्यूनतम मजदूरी से काफी कम है जिसे जीने लायक वेतन कदापि नहीं कहा जा सकता,कई राज्यों को केंद्र के हिस्से से ज्यादा मानदेय दे रही है केंद्र सरकार यदि चाहती तो न्यूनतम मजदूरी देकर महिला सशक्तिकरण को सार्थक कर सकती है आप से काफी उम्मीद है लेकिन इस वर्ष के बजट में आप की सरकार ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं की उपेक्षा की है जिसकी उम्मीद नहीं की थी आपसे पुनर्विचार करने हेतु आग्रह करते हैं साथ ही शासकीय करण न्यूनतम वेतन पेंशन ग्रेच्युटी समूह बीमा का लाभ शीघ्र दिलाने का कष्ट करेंगे,

इसी प्रकार मुख्यमंत्री के नाम पोस्टकार्ड अभियान में लिखा है कि आपके द्वारा छत्तीसगढ़ में सत्ता संभालर चार वर्षों से ज्यादा हो गए हैं इन चार वर्षों में चार-चार पोरा तीजा रक्षाबंधन भाई दूज दीपावली होली हरेली का त्यौहार चला गया लेकिन एक भी त्यौहार का आपके तरफ से भेँट स्वरूप उपहार नहीं मिला है ऊपर से 34 दिन से अधिक हो गए सड़क में बैठे हुए कम से कम आप तो याद कर लेवे और चुनाव के समय किए वायदे को पूरा करने के साथ ही साथ अन्य मांगों की पूर्ति करने की कृपा करेंगे।उक्त अभियान में अध्यक्ष रीता वस्त्रकार दुर्गा मंडावी प्रीति साहू जमुना महावे खिलेश्वरी टांडिया ओम लता सोनी कौशल्या दुग्गा राधिका गनेशा उमा हीरोतीन विश्वासा के साथ समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने पत्र लिखा।