भरत भारद्वाज
कोंडागांव – एक ओर जहाँ कोंडागांव पुलिस लगातार गांव गांव चलित थाना लगाकर आमजनों को साईबर ठगी, अपराधियों घटनाओं से दूर रखने गैरकानूनी काम न करने की जानकारी दे रहे हैं । वही इन दिनों लगातार शासन प्रशासन को आईना दिखा रहे ये रिलबाज कर्मचारी शासन प्रशासन के आदेशों का खुला उल्लंघन करते हुए ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को पैसा डबल करने जैसा रील बना कर गलत रास्ते मे ढकेल रहे हैं और खुलेआम शोशल मीडिया में वायरल भी कर रहे हैं । जिससे युवा पीढ़ी में गलत असर पढ़ सकता है । लेकिन इन लापरवाह शासकीय कर्मचारियों को कोंडागांव पुलिस का कोई डर नही है । कृषि विभाग में ये दोनो दुष्यंत नाग और लकेश सेठिया आरईओ के पद में पदस्थ होने के बावजूद खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं ।
आपको बता दूं कि इन दिनों लापरवाह आरईओ के पहले भी गंभीर आरोप लग चुका है ये दोनों विभागीय काम ना कर रील बनाने में लगे रहते हैं । शासन के महत्वाकांक्षी विभागो में एक कृषि विभाग है इसी विभाग में ये दोनों कर्मचारी पदस्थ है इनका मुख्य काम जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणजनों तक पहुंचने का काम है, लेकिन ये लापरवाह कर्मचारियों शासन की योजनाओं का लाभ ग्रामीण तक नही पहुँचा रहे है ना हीं ये कर्मचारी विभागीय कार्यों में शामिल होते हैं । इसी वजह से कृषि विभाग ने दो माह वेतन भी रोक दिया है और कारण बताओं नोटिस जारी की गई है । जब कृषि विभाग ने इन लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही की तो एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जाकर यही दोनों कर्मचारी सार्वजनिक रूप विभाग का मजाक बना रहे हैं और अब तक विभाग भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है ।
अब तो हद ही हो गईं हैं ये शासकीय कर्मचारियों कोंडागांव पुलिस का भी खुलेआम मजाक उड़ाया रहे है । क्या अब कोंडागांव पुलिस इन लापरवाह कर्मचारियों पर शिकंजा कसता है या शासकीय कर्मचारी होने के नाते खुली छूट देती है यहां तो आने वाला समय ही बतलायेगा ।
