- विनोद जैन

बालोद । बालोद जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में भी अब नशीली सामाग्री की अवैध बिक्री का बेखौफ खेल चलने से युवा वर्ग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं बालोद में कुछ विशेष स्थानों पर आसानी से गांजा और नशीली गोलिया मिल जाती है पुलिस के नाक के नीचे अवैध तरीके से यह धंधा फल फूल रहा है फिर भी पुलिस इन अवैध धंधा करने वालो को पकड़ने में भी कोई कोर कसर बाकी नही रख रही है बालोद जिला मुख्यालय में कुछ चुनिंदा स्थान ऐसे हैं जहां छपरी स्टाइल के युवा नशे की आगोश में बेसुध रहते हैं वहीं शहर के मुख्यमार्गों में ये युवा खूनी रफ्तार से अपनी मोटरसायकल दौड़ाते नजर आते हैं जिनपर कभी कभार कार्यवाही होने से इन्हें पुलिस का खौफ कम नजर आता है, बालोद के दशहरा तालाब, गंगा सागर तालाब कांशीबन तालाब के आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा अक्सर दिखाइ देता है कुछ दिनों पूर्व ही जवाहर पारा के एक युवक को नशीली गोली के खेप के साथ गिरफ्तार भी किया जा चुका है इसके पूर्व भी बालोद में नशीली गोलियों को बेचने वाले जेल में हैं फिर भी यह व्यापार रक्तबीज की तरह हो चुका है जहां एक के पुलिस गिरफ्त में आने और जेल जाने से दूसरा इस व्यापार को आगे बढ़ाता है आखिर जनता के मन मे एक सवाल यही चल रहा है कि इन रक्तबीजों को पुलिस कब पकड़ेगी और कब इन पर कड़ी कार्यवाही होगी
