यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
काँकेर । इस स्वार्थ भरी दुनिया में आज भी इंसानियत की भावना को हमारे क्षेत्र के समाज सेवकों ने जीवित रखा हुआ है। यह उस समय प्रमाणित हो गया, जब प्रदेश के
समाजसेवी ” जन सहयोग “के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ने शीत लहर की रात्रि से सवेरे तक एक विशेष समाज सेवा को परिणाम तक पहुंचाया, जिसमें उनकी सेवा भावना को पहचानते हुए नगरी क्षेत्र के समाजसेवियों तथा पुलिस पेट्रोलिंग वालों एवं एक दयालु ट्रक ड्राइवर ने भी अपना कीमती समय देते हुए दिलेरी से सहायता की। घटना का विवरण इस प्रकार है कि रात्रि में नेशनल हाईवे स्थित ग्राम लखनपुरी से विजय नत्थानी ने “जन सहयोग” अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी को दूरभाष पर खबर दी कि एक विकलांग व्यक्ति बहुत बुरी हालत में सड़क के किनारे तड़प रहा है और यदि उसे जल्द सहायता प्राप्त नहीं हुई तो इस शीत लहर में उसकी मृत्यु निश्चित है। यह समाचार मिलते ही “जन सहयोग “अध्यक्ष ने पुलिस पेट्रोलिंग वाहन को खबर देकर मदद मांगी। इस दौरान कांकेर की डिप्टी कलेक्टर से सूचना प्राप्त कर नगरी के समाज सेवक सनी
छाजेड़ का भी फोन आया कि उनके समाज सेवक भी मदद हेतु तेलगरा पहुंच रहे हैं। घटना स्थल पर पहुंचने पर अजय पप्पू मोटवानी ने महसूस किया कि पीड़ित व्यक्ति हिंदी नहीं जानता और किसी से कोई सहायता लेने में भी डर रहा है। ऐसे में बहुत सारा समय खराब हुआ और ना उसकी मदद हुई ना उसकी भाषा समझ में आई। इसका उपाय करते हुए आंध्र प्रदेश के नंबर वाली गाड़ी रोकने हेतु प्रयास किए गए। तभी दैवीय मदद के रूप में आंध्र प्रदेश की गाड़ी चलाते हुए एक ड्राइवर नंदू भाटिया, जिला कोरापुट उड़ीसा निवासी ने गाड़ी रोकी और वह तेलुगु भाषा का जानकार होने के कारण घायल व्यक्ति से बात करने का माध्यम बना, जिससे पता चला कि उसका नाम के, अशोक है और वह करीमनगर हैदराबाद तेलंगाना का निवासी है, जो नौकरी की तलाश में छत्तीसगढ़ आया था। यहां नौकरी मिलने से पहले ही उसके साथ दुर्घटना हो गई और वह अपने पैर तुड़वा बैठा। इस दुर्घटना के सदमे से वह अपना दिमागी संतुलन भी खो बैठा और लोगों को अपनी समस्या बताने के बजाय हर किसी से डरने लगा। ट्रक ड्राइवर नंदू ने उसे तेलुगु भाषा में समझाया कि ये समाज सेवक लोग हैं, जो तुम्हारा इलाज कर तुम्हारे घर तक भी पहुंचा देंगे। अपनी भाषा सुनकर उस विकलांग व्यक्ति में आत्मविश्वास आया और वह इलाज हेतु तैयार हो गया । यह सब होने पर सवेरा होने तक विकलांग व्यक्ति को “अपना घर आश्रम” मंदिर हसौद बोरी गांव रायपुर में एक सुविधा युक्तस्थान में पहुंचा दिया गया। इस पुण्य कार्य में कांकेर की डिप्टी कलेक्टर ने भी भरपूर सहयोग दिया। यदि जन सहयोग के तत्वावधान में इतने समाजसेवक और पुलिस पेट्रोलिंग के अंकालू ध्रुव ,जितेंद्र उइके, सनत विश्वकर्मा (चालक), दयालु सेवाभावी ट्रक ड्राइवर नन्दू ,नगरी के समाजसेवक सनी छाजेड़, सत्यम भट्ट, तीरथ राज, खेमराज साहू शिवा प्रधान, अपना घर आश्रम के अध्यक्ष श्री कोपल जी सुल्तानिया जी से समाज सेवी सन्नी छाजेड़ नगरी ने इस विक्छित और कमजोर व्यक्ति के बारे में उचित इलाज एवं रहने खाने की व्यवस्था हेतु अवगत कराया सुल्तानिया जी उन्हें तुरंत कहा सेवा हेतु अपना घर आश्रम ले आइए बोले.जन सहयोग के अध्यक्ष अजय पप्पू मोटवानी ,करण नेताम, अमृत जवरानी, सुनील आहूजा आदि तैयार नहीं होते तो रात भर की शीत लहर में पीड़ित व्यक्ति का बचना मुश्क़िल था। उपर्युक्त मानवीय समाज सेवा तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं की सारे क्षेत्र में भरपूर प्रशंसा की जा रही है।
