यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

आज छत्तीसगढ़ प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल देर शाम विभागीय मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से मिला जिसमें उनकी प्रमुख मांगों में एक थी वेतन विसंगति जो अन्य राज्यों में और केंद्र में नर्सों का ग्रेड पे वेतन मान छत्तीसगढ़ की तुलना में बहुत ज्यादा है अर्थात ग्रेड पे रु 4200 से 4800 तक है लेकिन वहीं छत्तीसगढ़ में नर्सों का ग्रेड पे वेतन मान प्रशिक्षण अवधि और शैक्षणिक योग्यता तथा कार्य की प्रकृति के मामले बहुत ही कम ,(रु 2800 )है जो अन्य राज्यों की और केंद्र की तुलना में बहुत कम है।जिसे केंद्र के समान या अन्य राज्यों की तरह वेतनमान ग्रेड पे छत्तीसगढ़ में भी नर्सों को देने की मांग की गई है ।वहीं दूसरी प्रमुख मांगों में नर्सों का पदनाम बदलकर नर्सिंग ऑफिसर किया जाने की मांग नर्सों ने रखी है ।प्रदेश अध्यक्ष सुमन शर्मा और प्रांतीय संयुक्त सचिव माया भारती ने अपने संयुक्त बयान में कहा कि नर्सिंग ऑफिसर पदनाम का संचालक द्वारा अनुमोदन सहित प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है ।जिसके संबंध में नर्सेस एसोसिएशन ने अवर सचिव को भी पत्र लिखकर एवं मिलकर जल्द नर्सिंग ऑफिसर पदनाम का आदेश जारी करने के लिए अनुरोध किया है आज माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए शासन को पत्र भेजकर जल्द से जल्द नर्सिंग ऑफिसर पदनाम की सौगात नर्सों को जल्द देने का नर्सेस एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल को ठोस आश्वाशन दे दिया है।नर्सेस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने माननीय स्वास्थ्य मंत्रीजी के के ठोस आश्वाशन पर आभार जताया और प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि अब वर्षों से जिस सम्मानजनक पदनाम का नर्सेस को इंतजार था समाप्त होने वाला है बहुत जल्द लिखेंगे नर्सेस अब अपना पदनाम *नर्सिंग ऑफिसर* ।
