यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
कांकेर । कांग्रेस पार्टी द्वारा दुधावा तालाब गहरीकरण कार्य मे घोटाला करने व उक्त कार्य के लिये टेंडर खुलने से पहले ही कार्य प्रारंभ करने की बात को सिरे से नकारते हुए नगर पालिका अध्यक्ष अरुण कौशिक ने कहा कि भ्रष्टाचारी व घोटालेबाजो की पार्टी कांग्रेस को भाजपा के विकास कार्यो में भी घोटाला नजर आ रहा है ।
कौशिक ने कहा कि मैं ये स्पष्ट कर देना चाहता हु की दुधावा तालाब का गहरीकरण कार्य जन सहयोग से किया जा रहा है । गहरीकरण कार्य मे जितनी भी मशीनें लगी है सब जन सहयोग से लगी है । जो इस शहर के विकास के प्रति चिंतित है वे लोग गहरीकरण कार्य मे सहयोग दे रहे है । जब दुधावा तालाब गहरीकरण कार्य जन सहयोग से हो रहा है फिर उसमें टेंडर लगाने या घोटाले की बात ही मनगढ़ंत है । कांग्रेस जिस टेंडर में घोटाले की बात कर रहे है वो टेंडर अभी तक खुला ही नही है । उक्त 19 और 13 लाख के टेंडर दुधावा तालाब के सौंदर्यीकरण, विद्युत पोल और तालाब किनारे वृक्षारोपण के लिये मंगाया गया है । तालाब के गहरीकरण से उक्त टेंडर का कोई संबंध नही है । कांग्रेसी नेता सस्ती लोकप्रियता के लिये बिना जानकारी घोटाले के आरोप लगा भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रहे है ।
कौशिक ने कहा कि कांग्रेस को शहर के विकास से कोई मतलब नही है । आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकार नगर पालिका की सत्ता में रही है , इन्होंने कितना विकास किया बता दे । उन्होंने कहा की भ्रष्टाचार के मामले अगर सामने आते है तो इसकी हम पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कराएंगे ।
कौशिक ने कहा कि हमने देखा है कि नगर पालिका में कांग्रेस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वाले पत्रकारों को किस प्रकार से सरेराह थाने के सामने पीटा गया था । भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने पर कांग्रेसी नेता जान से मारने की धमकी देते थे । भ्रष्टाचार जिस पार्टी की संस्कृति, परिपाटी बन गई हो उनको भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाना शोभा नही देता ।
