यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर
प्रदेश शिक्षक साझा मंच के प्रांतीय अह्वान पर प्रदेश के समक्ष जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षक साझा मंच के बैनर तले आज दिनांक 1 जून 2025 से छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी युक्तियुक्त कारण के विरोध में जिला स्तरीय प्रदर्शन का आज प्रथम दिवस शिक्षकों गहरा आक्रोश दिखा जिसमें जिला कांकेर के समस्त सातों ब्लॉकों से शिक्षक साथी धरना स्थल मिनी स्टेडियम में उपस्थित होकर शासन के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराया । इसमें सैकड़ो की संख्या में शिक्षकों ने उपस्थित होकर युक्तियुक्त कारण के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी बातों को साझा मंच के माध्यम से रखा। जिला संचालकों ने मंच के माध्यम से बताया कि 2008 के सेटअप को रद्द करने का छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा आज तक कोई भी आदेश जारी नहीं किया गया है। इसके बावजूद नए सेटअप का जारी करते हुए प्रत्येक प्राथमिक शाला में एक प्रधान पाठक एवं एक शिक्षक वह माध्यमिक शालाओं में एक प्रधान पाठक और तीन शिक्षकों का सेटअप जारी कर दिया गया। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ के प्रत्येक शालाओं में एक शिक्षक अतिशेष हो गया है।कांकेर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा दिनांक 2 जून को जिला स्तरीय काउंसलिंग का आयोजन किया जा रहा है ।जबकि 1 जून दिन रविवार शाम तक जिले के समस्त सातों ब्लॉक का अतिशेष शिक्षकों की सूची, शालाओं में रिक्त पदों की सूची जारी नहीं की गई है, और ना ही अतिशेष शिक्षकों के सूची जारी कर दावा आपत्ति का समय ही दिया गयाहै। इन बातों को ध्यान में रखते हुए जिला संचालकों ने निर्णय लिया है कि 2 जून को आयोजित किए जाने वाले जिला स्तरीय काउंसलिंग का बहिष्कार किया जाएगा ।इसके लिए समस्त शिक्षक काउंसलिंग स्थल पर पहुंचकर अपना विरोध प्रदर्शन करते हुए काउंसलिंग में शामिल नहीं होने का निर्णय लिया है। आज के इस प्रथम दिवस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रदेश सह संचालक वाजिद खान हेमेंद्र साहसी गिरीश सिंह जिला संचालक नन्द अटभईया, स्वदेश शुक्ला, अमित राठौर अशोक गोटे प्रकाश कांगे नितेश उपाध्याय, निरंकार श्रीवास्तव ब्लॉक संचालक भानु भास्कर, रोहित जैन, रोमन जैन कमलेश साहू प्रदीप तंडिया विजय नाग, जीतेन्द्र अवस्थी, कमल रामटेके इति जैन, कांता रामटेके,निरंजन ठाकुर सायरा बनो,शुभम साहू, सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित थे।
