विनोद जैन
बालोद । लोकमाता मालवा की महारानी अहिल्याबाई होलकर जी की 300 वी जयंती के अवसर पर आज विचार गोष्ठी का आयोजन कला केंद्र बालोद में राष्ट्रीय स्वाभिमान विचार मंच के बैनर तले हुआ विचार गोष्ठी आयोजन के इस अवसर पर मुख्य वक्ता बाल संरक्षण आयोग के पूर्व अध्यक्ष यशवंत जैन थे उन्होंने अहिल्या बाई होलकर जी के जीवन प्रसंग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कम उम्र में ही शादी होने के बाद वो विधवा हो गयी थी उसके बाद मालवा क्षेत्र के राज्य की कमान उनके हाथों में सौंपा गया उनकी कुशाग्र बुद्धिमता न्यायप्रियता और लोकप्रियता ने उन्हें भारत देश मे एक सफल रानी का दर्जा मिला बड़े बड़े रियासत के राजा न्यायप्रियता के कारण उनसे सलाह लेते थे वह पूर्णरूप से धार्मिक महिला थी जिन्होंने अपने राज में कई मंदिर शिवालय को बनवाया वह जल संरक्षण हेतु अनेक क्षेत्रों में कुआ,बावड़ी,,तालाब का निर्माण कर जल संचय का अनूठा कार्य किया किसानों के प्रति उनका मन उदार था किसानों की आय वृद्धि हेतू उन्होंने कभी लगान नही बढ़ाया बल्कि वह लगान के पैसे से अपने राज्य में अनेकों विकास के कार्य किये उनके राजपाठ में वहां की जनता काफी खुश थी मालवा क्षेत्र में आज भी जनता उनके नाम का मंदिर बनवाकर उनका मूर्ति रखकर उन्हें देवी स्वरूप पूजा करते हैं परंतु दुर्भाग्यवश अहिल्या बाई होलकर को वामपंथी इतिहास कारो ने इतिहास में जगह नही दिया पर आज उन्हें उनका सम्मान देने का कार्य पूरे देश मे चल रहा है देश के हर कोने में उनकी जीवनी पर अनेकों आयोजन विचार गोष्ठी हो रही है ताकि लोगो को पता चल सके कि भारत की इस महान भूमि में एक वीरांगना लोकमाता अहिल्या बाई होलकर भी थी आयोजन में प्रमुख रूप से चेमन देशमुख प्रतिभा चौधरी पवन साहू वीरेंद्र साहू यज्ञदत्त शर्मा तोमन साहू सरस्वती टेमरिया टीनेश्वर बघेल विनोद कौशिक सौरभ लुनिया रविप्रकाश पांडेय गिरिजेश गुप्ता विनोद जैन राजू पटेल प्रीतम यादव दीपक लोढा आदि सैकड़ो लोग शामिल रहे
