*बस्तर जिले में सुशासन तिहार के 85% शिकायतों का हो चुका निराकरण,15% लंबित प्रकरणों का 5 मई से 31 मई तक होगा निराकरण*

जगदलपुर

चंद्रहास वैष्णव

प्रदेश भर में सरकार ने जनता की मांगो और समस्याओं के निराकरण हेतु “सुशासन तिहार–2025″का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है । सुशासन तिहार तीन चरणों में किया जा रहा है।
प्रथम चरण : आवेदन प्राप्त करना (दिनांक 08.04.2025 से 11.04.2025)
द्वितीय चरण : आवेदनों का निराकरण (1 माह)
तृतीय चरण : समाधान शिविरों का आयोजन (05.05.2025 से 31.05.2025)

जिला स्तर पर किन किन मांगो पर आए आवेदन

प्रधानमंत्री आवास योजना–48385
राशन कार्ड–12181
उज्जवला योजना–5327
भूमि सुधार–3819
आवास योजना, पेयजल–3280
हैडपंप की मांग–3262
स्वच्छता–2311
सड़क/भवन/पुलिया की मांग–1554
वृद्धावस्था सहायता–1426
सीमांकन / नामांतरण, बंटवारा–1355

सुशासन तिहार में बस्तर जिले से पंचायत और शहरी स्तर पर लगभग 188553 आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें से अब तक 85% मामलों का निराकरण कर दिया गया है बाकी 15 फ़ीसदी लंबित मांगों और शिकायतों का निराकरण 5 मई से 31 मई तक सभी ग्राम पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में शिविर के माध्यम से किया जाएगा।

Express MPCG