*भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा शहीद दिवस मनाया गया l सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और दीप प्रज्वित कर श्रद्धांजलि दिया गया*

यजुवेन्द्र सिंह ठाकुर

दिनांक 23 मार्च 2025 को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के द्वारा शहीद दिवस मनाया गया l सर्वप्रथम शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित किया गया और दीप प्रज्वित कर श्रद्धांजलि दिया गया l इसके बाद शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु अमर रहें के नारे लगाए गए l बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने कहा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान क्रांतिकारी, अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जी के शहीद दिवस पर हम उन्हें शत शत नमन करते हैं l उन्होंने अपने अल्पायु में लोगों के ह्रदय में राष्ट्र प्रेम की जो मशाल जलाई और देश को स्वतंत्र कराने में अपना अहम योगदान दिया, उसके लिए यह राष्ट्र सदैव उनका कृतज्ञ रहेगा । जिलाध्यक्ष सुरज यादव ने बताया कि हमारे देश में प्रतिवर्ष 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है l भारत का स्वतंत्रता संग्राम केवल एक राजनीतिक संघर्ष नहीं था, बल्कि ये लाखों क्रांतिकारियों के बलिदान, त्याग और साहस की अमर गाथा भी है l इन्हीं वीरों में से तीन अमर शहीद थे भगत सिंह , सुखदेव और राजगुरु जिन्होंने देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राण त्याग दिए l
आजादी की लड़ाई में 23 मार्च 1931 को ब्रिटिश हुकूमत ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी, लेकिन इनका बलिदान स्वतंत्रता आंदोलन को और भी तेज कर गया l देश के इन्हीं तीन वीर सपूतों के सम्मान में हर साल 23 मार्च को शहीद दिवस मनाया जाता है l इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव के संरक्षक एवं बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा, जिलाध्यक्ष सूरज यादव, मीडिया प्रभारी कमलेश्वर धुर्व, सेवारत सैनिक उमेन्द्र मरकाम, सैन्य मातृशक्ति श्रीमती ममता साहा, स्वर्गीय पूर्व सैनिक समीर दत्ता की पुत्री बबीता दत्ता और रोहिणी दत्ता उपस्थित रहे l

Express MPCG